Home Business SBI Best Plan: SBI की 400 दिनों की इस सुपर FD...

SBI Best Plan: SBI की 400 दिनों की इस सुपर FD पर मिलेगा 7.60% का इंटरेस्ट

0
813

SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना ‘अमृत कलश’ (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने के लिए अब कम समय बचा है। SBI Bank की खास FD में निवेश करने का समय 31 मार्च 2024 है। ग्राहकों के पास SBI की इस योजना में निवेश करने के लिए एक महीने से कम का समय बचा है। SBI ‘अमृत कलश’ योजना की खास बात है कि इसमें 400 दिनों एफडी पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। ग्राहकों को कम समय में ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

अमृत कलश योजना में मिल रहा है 7.60 फीसदी का इंटरेस्ट


SBI के मुताबिक बैंक की अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% ब्याज दर मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर दी जाएगी। इस योजना में निवेश 31 मार्च 2023 तक है। इस पीरियड के दौरान कोई भी व्यक्ति इस योजना को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकता है। अमृत कलश निवेशकों को इसके बदले बैंक लोन की सुविधा भी देता है। अमृत कलश योजना में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 400 दिनों की है FD स्कीम


बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अमृत कलश स्पेशल स्कीम में कोई भी 400 दिनों के पीरियड के साथ निवेश कर सकते हैं और गारंटी रिटर्न पा सकते हैं। एसबीआई बैंक के अनुसार अमृत कलश एफडी के निवेशकों को मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज का पेमेंट ले सकते हैं।
SBI Amrit Kalash FD की मैच्योरिटी पर टीडीएस काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के खाते में जोड़ दिया जाता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों की अवधि से पहले अमृत कलश एफडी में जमा पैसा निकालने पर बैंक लागू दर से 0.50% से 1% कम ब्याज दर जुर्माने के रूप में काट सकता है।
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.