Home Business 7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, 4% DA के...

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, 4% DA के साथ 21 महीने का एरियर

0
1055

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून तक के महंगाई भत्ते (डीए) का इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि सरकार 15 मार्च के बाद पहली छमाही के भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दे। इस बीच, अलग-अलग राज्य की सरकारों ने अपने कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी का सिल सिला शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने कर्मचारियों के भत्ते को बढ़ाया है

कितना बढ़ गया डीए


हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने डीए मेंचार फीसदी बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2022 से लागू होगी। इसी के साथ राज्य कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। वहीं, राज्य कर्मचारियों को जुलाई 2022 से एरियर में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मतलब ये कि कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ कुल 21 महीने का भत्ता मिलेगा।

गुजरात सरकार ने भी लिया था फैसला


इससे पहले गुजरात सरकार नेअपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को महंगाई भत्ते (डीए) पर तोहफा दिया था। बीते गुरुगुवार को गुजरात सरकार ने डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के साथ गुजरात सरकार के कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई, 2023 से प्रभावी है।

इसका मतलब हुआ कि राज्य कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों का एरियर मिलेगा। डीए में बढ़ोतरी के फैसले से राज्य सरकार के लगभग 4.45 लाख कर्मचारियों और 4.63 लाख पेंशन भोगियों को लाभ होगा। इसके साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में अपना योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का भी फैसला किया है जबकि राज्य कर्मचारियों को 10 प्रतिशत का भुगतान करना होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों का कितना होगा भत्ता:


आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में भत्ता 46 फीसदी है।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.