Home Business 8th Pay Commission! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए फिटमेंट फैक्टर में 100%...

8th Pay Commission! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए फिटमेंट फैक्टर में 100% वेतन वृद्धि? जानिए विवरण

0
511
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए फिटमेंट फैक्टर में 100% वेतन वृद्धि? जानिए विवरण
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए फिटमेंट फैक्टर में 100% वेतन वृद्धि? जानिए विवरण

8th Pay Commission, Fitment Factor: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह तो 8वें वेतन आयोग की सिफारिश आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक्सपर्ट लगातार इस पर अपने अनुमान जाहिर कर रहे हैं।

8th Pay Commission : पिछले महीने केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। न्यूज24 ने अपने हालिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह जानने की कोशिश की कि वेतन में कितनी बढ़ोतरी संभव है। अब, नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के कर्मचारी नेता एम. राघवैया ने एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया कि वे नए वेतन आयोग में कम से कम 2 के फिटमेंट फैक्टर के लिए दबाव बना रहे हैं।

क्या है अनुमान? 

भारत के पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने न्यूज 24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया था कि सरकार अगले वेतन आयोग के तहत 1.92-2.08 के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी दे सकती है। जबकि राघवैया द्वारा सुझाया गया संशोधित फिटमेंट फैक्टर ‘1.92-2.08’ फिटमेंट के बीच में है। वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये और पेंशनभोगियों की न्यूनतम मूल पेंशन 9,000 रुपये है। 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 34,560 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा, न्यूनतम मूल पेंशन बढ़कर 17,280 रुपये हो सकती है।

…तो इतनी होगी बढ़ोतरी

2 फिटमेंट फैक्टर पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 36,000 रुपये हो जाएगी, जो 100 फीसदी की बढ़ोतरी है। वहीं, न्यूनतम बेसिक पेंशन बढ़कर 18,000 रुपये हो सकती है। अगर 2.08 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 37,440 रुपये हो जाएगी, जो 108 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी तरह न्यूनतम बेसिक पेंशन बढ़कर 18,720 रुपये हो सकती है।

कब लागू होगा?

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 4 फरवरी को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया था कि सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। नए वेतन आयोग के सदस्यों और चेयरमैन की नियुक्ति और समयसीमा के सवाल पर मंत्री ने कहा था कि इस पर समय रहते फैसला कर लिया जाएगा।

हालांकि, शिव गोपाल मिश्रा, सचिव स्टाफ साइड एनसी-जेसीएम (नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी) ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में नए वेतन आयोग की संभावित समयसीमा के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, मुझे उम्मीद है कि 15 फरवरी 2025 तक 8वें वेतन आयोग का गठन हो जाएगा। आयोग की रिपोर्ट 30 नवंबर तक फाइनल हो जाएगी। सरकार दिसंबर में इसकी समीक्षा करेगी और जनवरी 2026 से देश में नया वेतन आयोग लागू हो सकता है।

8th Pay Commission! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू हुई तो इतनी बढ़ जाएगी बिहार के कर्मचारियों की सैलरी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.