Vande Bharat New Train: यात्रियों के अच्छी खबर! अब इस रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट डिटेल्स

    0
    773

    Vande Bharat: देशभर में अभी बड़ी संख्या में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। एक के बाद एक ट्रेनों को केंद्र सरकार लॉन्च भी कर रही है। पिछले साल के आखिरी में पीएम मोदी ने अयोध्या से एक साथ पांच नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की थी। अब अन्य रूट पर वंदे भारत ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज आई है। दरअसल, ‘पुणे मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई से शेगांव के बीच दो नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सेंट्रल रेलवे अथॉरिटी ने अप्रूवल भी दे दी है।

    गजानन महाराज के बड़ी संख्या में भक्त शेगांव की यात्रा करते हैं। ऐसे में मुंबई से शेगांव के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चलने से भक्तों को काफी खुशी मिलेगी। इससे वे कम समय तक यहां की यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा, रेलवे ने इस साल मई तक 30-35 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य बनाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में देशभर के कई अन्य रूटों पर भी वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग हो सकती है। यह ट्रेनें न सिर्फ महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ेंगी, बल्कि विभिन्न तीर्थ स्थलों और पर्यटक आकर्षणों को भी आपस में कनेक्ट करेंगी।

     

    वहीं, दिनों दिन जलगांव और भुसावल स्टेशनों पर भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ये वंदे भारत ट्रेनें इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी। हालांकि, इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वंदे भारत ट्रेनों को लेकर लोकप्रियता काफी अधिक है। इन ट्रेनों में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, कम समय में यह ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा भी देती हैं।

    Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.