Home Business Free Electricity Scheme: इन राज्यों में मिलती है फ्री बिजली, ये है...

Free Electricity Scheme: इन राज्यों में मिलती है फ्री बिजली, ये है पूरी लिस्ट

0
827

Free Electricity Scheme: कई राज्यों में इसका मंथली बिल भी अच्छा ही आता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी. देश के ऐसे भी आधा दर्जन राज्य हैं, जहां राज्य के लोगों को फ्री बिजली मुहैया कराई जाती है. जिससे गरीब लोगों को काफी फायदा मिलता है. आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में फ्री बिजली की शुरुआत की गई थी.  लेकिन सभी राज्यों में कुछ ना कुछ यूनिट फ्री बिजली दी जा रही हैं. आइए जानते हैं किस राज्य में कितनी बिजली मुफ्त दी जा रही है.

राजस्थान में भी मिलेगी फ्री बिजली


आपको बता दें कि राजस्थान में अभी बीजेपी ने जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत की सरकार बुनाई है. चुनावी घोषणा में बीजेपी ने फ्री बिजली योजना की घोषणा की थी. जिसे अमल में लाए जाने पर काम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने हाल ही में सरकार का पहला बजट पेश किया जिसमें उन्होंने प्रदेशवासियों को फ्री बिजली देने का ऐलान किया है. इसके तहत प्रदेश के 5 लाख परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली हर महीने दी जाएगी. प्रदेशवासियों के लिए यह बड़ी राहत होगी.क्योंकि कई प्रदेशों में 300 यूनिट बिजली का बड़ा अमाउंट जमा होता है.

दिल्ली में हैं फ्री बिजली की सुविधा


दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार एक लंबे अरसे से प्रदेशवासियों को फ्री में बिजली मुहैया करवा रही है. अरविंद केजरीवाल की सरकार प्रदेश वासियों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है. 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत होने पर आधे दाम चुकाने पड़ते हैं. दिल्ली में कुल 58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं जिनमें से 48 लाख इस योजना का लाभ ले रहे हैं.

पंजाब और हिमाचल में भी फ्री मिलती है बिजली


आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में फ्री बिजली योजना लागू है. पंजाब के लोगों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाती है. वहीं हिमाचल की बात करें तो यहां कांग्रेस की सरकार है. यहां भी प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री सुख्खू ने 125 यूनिट तक फ्री बिजली दी हुई है.

झारखंड में मिलेगी ज्यादा फ्री बिजली


आपको बता दें कि झारखंड में भी हाल ही में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बनाए गए हैं. चंपई सोरेन ने प्रदेशवासियों को मुफ्त में मिल रही बिजली को लेकर नई घोषणा की है. पहले जहां घरेलू उपभोक्ताओं को झारखंड में 100 यूनिट फ्री बिजली मिला करती थी. तो वहीं अबसे यह 125 यूनिट कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बिजली यूनिट को और भी बढ़ाया जा सकता है.


सम्बंधित ख़बरें:- 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.