Home Bihar News Bihar Promotion : सरकारी कर्मचारियों की हुई चांदी दिवाली से पहले,...

Bihar Promotion : सरकारी कर्मचारियों की हुई चांदी दिवाली से पहले, PWD समेत इन विभागों में लगी प्रमोशन की झड़ी

0
936

Bihar Promotion बिहार सूचना सेवा के 13 अधिकारियों को उच्चतर प्रभार दिया गया है। उनमें दस सहायक निदेशक और तीन उप निदेशक हैं। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग में अधीक्षण अभियंता अमरेंद्र कुमार सिन्हा को अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। साथ ही वन निर्माण विभाग में सुधांशु शेखर राय को अभियंता प्रमुख का उच्चतर प्रभार मिला है।

बिहार सूचना सेवा के 13 अधिकारियों को उच्चतर प्रभार दिया गया है। उनमें दस सहायक निदेशक और तीन उप निदेशक हैं। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार शुक्ल व मनोज कुमार को सहायक निदेशक से उप निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

ग्रामीण कार्य में स्तर तक अभियंताओं को मिली प्रोन्नति

ग्रामीण कार्य विभाग में अधीक्षण अभियंता अमरेंद्र कुमार सिन्हा को अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। उन्हें अब वेतनमान-14 के तहत देय आर्थिक सुविधाएं मिलेंगी। अधीक्षण अभियंता भगवत राम, खलीकुज्ज्मा व शंकर दयाल शुक्ला को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नत किया गया हैं। इन तीनों को वेतनमान-13 ए का लाभ मिलेगा। 25 कार्यपालक अभियंताओं को प्रोन्नत कर अधीक्षण अभियंता बना दिया गया है।

उन्हें वेतनमान-13 में उत्क्रमित किया गया है। 98 सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) को कार्यपालक अभियंता के रूप में प्रोन्नति मिली है। वे सभी बिहार अभियंत्रण सेवा संवर्ग से हैं। उच्चतर पद पर यह कार्यकारी प्रभार है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से उन्हें वेतनमान-11 का लाभ मिलेगा।

भवन निर्माण विभाग में सुधांशु शेखर को अभियंता प्रमुख का उच्चतर प्रभार

पटना: भवन निर्माण विभाग में सुधांशु शेखर राय को अभियंता प्रमुख का उच्चतर प्रभार मिला है। अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव के रूप में पदभार ग्रहण की तिथि से उन्हें वेतनमान-14 के तहत आर्थिक लाभ मिलेगा। सुधांशु शेखर अभी मूलत: अधीक्षण अभियंता थे।

पीएचईडी (PHED) में बड़े पैमाने पर अभियंता हुए प्रोन्नत

राज्य ब्यूरो, पटना: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में अशोक कुमार को अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। उन्हें अब वेतनमान-14 के तहत देय आर्थिक सुविधाएं मिलेंगी। वे अधीक्षण अभियंता थे और इससे पहले भी अभियंता प्रमुख का कामकाज देख रहे थे।

मुख्य अभियंता (असैनिक) के पद पर प्रोन्नत किए गए छह इंजीनियरों में एकमात्र मो. सादुल्लाह जावेद अधीक्षण अभियंता हैं और शेष पांच कार्यपालक अभियंता। 23 कार्यपालक अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के रूप में उच्चतर प्रभार दिया गया है। सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत 46 को वेतनमान-11 के तहत कार्यपालक अभियंता का उच्चतर प्रभार मिला है।

अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक) के पद पर कार्यरत मुनीश चंद्र झा को मुख्य अभियंता का प्रभार मिला है। कार्यपालक अभियंता (यांत्रिक) रहे अरविंद किशोर, रविंद्र कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता बनाए गए हैं। वे वेतनमान-13 के हकदार होंगे। पांच सहायक अभियंता (यांत्रिक) अब अधीक्षण अभियंता हो गए हैं।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.