Home Tech तगड़ा Discount! सिर्फ 12,999 रुपये में मिल रहा है Vivo T2x 5G...

तगड़ा Discount! सिर्फ 12,999 रुपये में मिल रहा है Vivo T2x 5G फ़ोन, जानिए डिटेल

0
836

Vivo T2x 5G: भारतीय ग्राहकों के लिए Vivo ने अपना सबसे सस्ता 5G फोन Vivo T2x 5G पेश किया था. अब यह फोन दो नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. ये नए रंग हैं – Black Gladiator और Sunstone Orange. इन रंगों के अलावा, यह फोन पहले से ही मरीन ब्लू रंग ऑरोरा गोल्ड और ग्लिमर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

Vivo T2x 5G Discount Details


दरअसल, फ्लिपकार्ट पर Vivo T2x 5G पर बड़ी छूट दी जा रही है. ग्राहक अब इसे 31 प्रतिशत छूट के बाद 18,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं.  यानी ग्राहकों को Vivo T2x 5G पर 6,000 रुपये की बड़ी छूट दी जा रही है. इस कीमत में ग्राहकों को फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा

इसी तरह 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये की जगह 3,490 रुपये की छूट के बाद 13,500 रुपये में और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये की जगह 17,880 रुपये में खरीद सकते हैं.

केवल 6GB रैम वेरिएंट के बारे में खास तौर पर बात करें तो इस पर सबसे बड़ी छूट दी जा रही है. साथ ही HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर 750 रुपये की छूट और SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर 750 रुपये की छूट दी जा रही है

Vivo T2x 5G स्पेसिफिकेशन


ग्राहकों पुराना फोन एक्सचेंज कर 11,800 रुपये तक की भी छूट पा सकते हैं. हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट के लिए फोन का अच्छी कंडीशन में होना बेहद जरूरी है. Vivo के इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Mediatek Dimensity 6020 प्रोसेसर, 5000 mAh की बैटरी, 50MP + 2MP कैमरा सेटअप, 8MP फ्रंट कैमरा और 6.58-इंच डिस्प्ले मिलता है.

सम्बंधित ख़बरें:- 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.