Home Business SBI Amrit Kalash: बैंक ने करोड़ों ग्राहको को दिया तोहफा, आगे बढ़ाई...

SBI Amrit Kalash: बैंक ने करोड़ों ग्राहको को दिया तोहफा, आगे बढ़ाई निवेश की डेडलाइन

0
574

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अमृत कलश स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Amrit Lakash FD Scheme) की वैधता को बढ़ा दिया है. एसबीआई के इस विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit Scheme) में खुदरा ग्राहकों और सीनियर सिटिजंस को ज्यादा ब्याज दरें मिलती हैं. अब एसबीआई के अमृत कलश स्कीम में 30 सितंबर 2024 तक डिपॉजिट किया जा सकता है.

एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक इस स्कीम में निवेश अवधि कम से कम 400 दिनों की है जिसमें 7.10 प्रतिशत के ब्याज दर का फायदा मिलता है. यह इंटरेस्ट रेट 12 अप्रैल 2023 से लागू है. वहीं सीनियर सिटीजन्स को डिपॉजिट पर 7.60 प्रतिशत के ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. आइए जानते हैं इस स्कीम से जुड़ी कुछ खास बातें…

प्रीमैच्योर विथड्रावल पर पेनल्टी

अगर आप 400 दिनों से पहले इस पॉलिसी में जमा पैसा निकाल लेते हैं, तो ऐसे में 0.50% से 1% तक ब्याज दर में कटौती हो सकती है. वहीं इस स्कीम में जमाकर्ता को मासिक, तीन महीने, छह महीने, वार्षिक और पॉलिसी की अवधि पूरा करने तक इंटरेस्ट अकाउंट में क्रेडिट करने की सुविधा की जा रही है. पॉलिसी अवधि पूरा होने पर ब्याज को टीडीएस काट कर ग्राहक के खाते में डिपॉजिट किया जाता है.

SBI FD पर कितना है इंटरेस्ट रेट?

मौजूदा समय में एसबीआई 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर सामान्य ग्राहकों को 3.5% से 7% (अमृत कलश स्कीम को छोड़कर) की दर से रिटर्न दे रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन्स (Senior Citizens) के लिए एफडी पर इंटरेस्ट रेट 4% से 7.50% के बीच है.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.