Home India Lok Sabha Election 2024: सिर्फ एक SMS से मिल जाएगी Voter ID...

Lok Sabha Election 2024: सिर्फ एक SMS से मिल जाएगी Voter ID Card की सारी डिटेल, जानिए कैसे ?

आज से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए तीसरे चरण की वोटिंग होगी। आज कुल 93 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

देश में निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। इसके अलावा सभी मतदाता वोट करें इसके लिए कैंपेन भी चलाया जा रहा है।

चुनाव में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे आसानी से वोटर स्लिप पा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको वोटर आईडी कार्ड डिटेल जाननी है तो आपको किस नंबर पर मैसेज करना होगा।

पोलिंग बूथ के बारे में कैसे जानें

  • आपको चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट (electoralsearch.eci.gov.in) पर जाना होगा।
  • अब आप अपने वोटर आईडी कार्ड में दिए गए नंबर जिसे EPIC नंबर कहते हैं उसे दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर शो हो रही सिक्योरिटी कोड को भरना होगा।
  • अब आपको अपना नाम, पोलिंग बूथ के अधिकारी, आपकी लोकसभा सीट, विधानसभा सीट और पोलिंग बूथ की जानकारी शो होगी।

वोटर आईडी कार्ड डिटेल कैसे जानें

  • आप वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी पा सकते हैं।
  • आपको वोटर आईडी कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1950 पर मैसेज करना होगा। इसके बाद रिप्लाई में आपको वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी।

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है और आप 18 साल के हो गए हैं तब बी आप बड़ी आसानी से वोट दे सकते हैं। आपको पोलिंग बूथ नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स को लेकर जाना है। सभी  मतदाता बिना किसी परेशानी के वोट दे पाएं इसके लिए चुनाव आयोग ने यह सुविधा दी है।

ये भी पढ़े:- School Holiday 2024: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, इन शहरों में बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.