Home Entertainment Uorfi Javed की नई ड्रेस, एक पैर में जालीदार पैंट पहनकर निकली...

Uorfi Javed की नई ड्रेस, एक पैर में जालीदार पैंट पहनकर निकली सड़क पर…वीडियो हुआ वायरल

0
1162

Uorfi Javed अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। वो कभी अपने कपड़ों को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वो कब क्या पहन कर कैमरे के सामने आ जाएं किसी को कुछ पता नहीं है।

हर बार कुछ अलग करने की होड में उर्फी ट्रोलर्स (Urfi Trollers) के निशाने पर भी आ जाती हैं। उर्फी नाम जहन में आते ही लोग उनके कपड़ों को याद करते हैं। उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने अपने फैशन को ही अपना काम बना लिया है। आप उनके कपड़ों को पसंद करें या न करें ये आपकी मर्जी, लेकिन आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

इसी बीच हाल ही में उर्फी को मुंबई में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद इस बार सिर्फ एक पैर पर पैंट पहनकर सामने आईं और वो भी नेट का बना था। एक्ट्रेस का ये अजीब देखकर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, तो बहुत से लोग हमेशा की तरह उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उर्फी जावेद का नया लुक-(Urfi Javed’s new look)

दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद (Uorfi Javed) को मुंबई में स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो एक्ट्रेस ऑल ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस (all black transparent dress) पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस की सबसे अजीब चीज यही है कि ये सिर्फ एक पैर पर पहना गया है।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.