Home Business Tatkal Passport: 2 दिन में घर आ जाएगा पासपोर्ट, ऐसे करना होगा...

Tatkal Passport: 2 दिन में घर आ जाएगा पासपोर्ट, ऐसे करना होगा ऑनलाइन अप्लाई

passport

How to Apply for Tatkal Passport: क्या आप भी छुट्टियों में विदेश जानें का प्लान कर रहे हैं और आपके पास पासपोर्ट नहीं है। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट सबसे अहम डॉक्यूमेंट होता है।

बिना पासपोर्ट के आप विदेश नहीं जा सकते। विदेश जाने के लिए वैसे पासपोर्ट के साथ आपको उस देश का जहां आप जा रहे हैं, वहां का वीजा भी चाहिए होता है। ये वीजा भी पासपोर्ट के आधार पर ही मिलता है। पासपोर्ट के जरिये किसी भी देश के नागरिक की नागरिकता पता चलती है। अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो पहले अपना पासपोर्ट बनवा लें। यहां आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे कैसे तत्काल में अपना पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं।

पासपोर्ट के लिए ऐप से भी कर सकते हैं अप्लाई

सरकार ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए ऐप भी बनाया है। कोई भी भारतीय नागरिक mPassport Seva ऐप के जरिये अप्लाई कर सकता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए नॉरमल पासपोर्ट के लिए 1,500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए 3,500 रुपये देने होंगे। 8 साल से कम उम्र के बच्चों और सीनियर सिटीजन को नॉरमल पासपोर्ट की फीस पर 10 फीसदी की छूट मिलती है। उन्हें 1,500 रुपये की जगह 1,350 रुपये देने होंगे। आइए जानते हैं कैसे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना होगा। तत्काल के लिए बच्चे की फीस 3500 रुपये ही है।

पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने का तरीका (How to Apply for Passport Online on Mobile)

सबसे पहले अपने फोन में mPassport Seva ऐप को डाउनलोड करें।

पासपोर्ट के लिए पहले इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पहले New User Registration पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी भरें।

अब पासवर्ड बनाना है। इसके बाद कैप्चा डालें और सबमिट कर दें। पासपोर्ट ऑफिस से आपके मेल पर वैरिफिकेशन कोड भेजेगा। अपने मेल पर जाकर उसे क्लिक करना होगा। उसके बाद लॉगिन करना होगा।

उसके बाद सबसे पहले आप Apply For Fresh Passport के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

सबसे पहले अपने एरिया के पास का पासपोर्ट ऑफिस चुने और अपॉइंटमेंट की डेट भी चेक कर लें, कि कब की डेट्स मिल रही है।

इसके बाद पासपोर्ट के लिए कौनसी सर्विस लेना चाहते हैं उसका चुनाव करें। यानी, आप पासपोर्ट तत्काल या नॉरमल में बनवाना चाहते हैं। नॉरमल में पासपोर्ट आने में 15 दिन लगता है। तत्काल में पासपोर्ट 2 दिन में बन जाता है। नॉरमल में पुलिस वैरिफिकेशन पहले होती है। तत्काल में पुलिस वैरिफिकेटशन पासपोर्ट आने के बाद होती है।

इसके बाद अपना फॉर्म भरना शुरू करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट्स की डेट मिलेगी। उस डेट पर क्लिक करने के बाद सबमिट करना होगा। आपको इसके बाद पासपोर्ट की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। उसके बाद आपको कंफर्मेंशन के लिए मेल और SMS आएगा।

आप चाहें तो अपने डॉक्यूमेंट्स फोटो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जमा कर सकते हैं।

अपॉइंटमेंट की डेट पर पासपोर्ट के सेंटर पर जाएं और अपने फॉर्म सबमिट कर दें। वहां आपके डॉक्यूमेंट्स की वैरिफिकेशन भी होगी।

उसके बाद पुलिस वैरिफिकेशन होगी। पुलिस के अधिकारी आपके घर आकर डॉक्यूमेंट्स को वैरिफाई करेंगे।

सभी वैरिफिकेशन के बाद पासपोर्ट पोस्ट के जरिये आपके घर सात दिन में आ जाएगा।

 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.