Home Business बैंक के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा...

बैंक के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज

0
650

SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। SBI के कुछ डेबिट कार्ड का सालाना मेंटेनेस चार्ज बढ़ा दिया है। अभी तक एसबीआई बैंक ग्राहक डेबिट कार्ड की मेंटेनेंस के लिए सालाना 75 रुपये दे रहे हैं। अब ये दरें 1 अप्रैल 2024 से रिवाइज हो जाएंगी। बैंक ने अपने ज्यादातर डेबिट कार्ड पर मेंटेनेंस चार्ज को बढ़ा दिया है।

बैंक का कार्ड जारी करने का शुल्क कार्ड के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होता है। क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के लिए शून्य से लेकर प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए ₹300/+ प्लस जीएसटी हो गया है।

इसके अलावा ग्राहकों को डेबिट कार्ड फिर से बनवाने (₹300/+ प्लस जीएसटी), डुप्लिकेट पिन/पिन को रीसेट करने (₹50/+ प्लस जीएसटी) और अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन जैसी सर्सिस के लिए चार्ज देना होगा।

अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन शुल्क में एटीएम पर बैलेंस अमाउंट की जांच के लिए ₹25/+ प्लस जीएसटी, एटीएम कैश निकालने के लिए न्यूनतम ₹100/- प्लस ट्रांजेक्शन राशि का 3.5% और प्वाइंट ऑफ सेल के लिए ट्रांजेक्शन अमाउंट का 3% प्लस जीएसटी शामिल है। बैंक 18 फीसदी जीएसटी लगाता है।

ये हैं रिवाइज चार्जेस

नंबर कार्ड मौजूदा चार्ज रिवाइज चार्जेस (01.04.2024)
1 क्लासिक/सिल्वर/ग्लोबल/कॉन्टेक्टलेस डेबिट कार्ड ₹125/ +GST ₹200/ + GST
2 यंग/गोल्ड/कॉम्बो डेबिट कार्ड/माय कार्ड (इमेज कार्ड) ₹175/ + GST ₹250/+ GST
3 प्लैटिनम डेबिट कार्ड ₹250/ +GST ₹325/+ GST
4 प्राइड/प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड ₹350/ +GST ₹425/+ GST
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.