Home Business Share Market Holiday in May 2024: ये दो दिन बंद रहेगा NSE...

Share Market Holiday in May 2024: ये दो दिन बंद रहेगा NSE और BSE

0
553

Share Market Holiday in May 2024: मई में वीकेंड की छुट्टी के अलावा शेयर बाजार 2 दिन बंद रहने वाला है। शेयर बाजार बुधवार को बंद रहने वाला है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बुधवार 1 मई 2024 को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहने वाला है। इसके अलावा 20 मई को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के कारण शेयर बाजार बंद रहने वाला है। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। तब शेयर बाजार बंद रहेगा। शेयर बाजार के साथ 1 और 20 मई को डेरिवेटिव, इक्विटी, SLB, करेंसी डेरिवेटिव के साथ इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव भी दो दिन 1 और 20 मई को बंद रहने वाला है।

2 मई को होगा रेगुलर करोबार

महाराष्ट्र दिवस के बाद NSE और BSE दोनों पर 2 मई को रेगुलर कारोबार फिर से शुरू होगा। 20 मई को मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों के साथ-साथ महाराष्ट्र की सात अन्य सीटों पर मतदान होगा। बीएसई और एनएसई दोनों का हेड ऑफिस मुंबई में है। 20 मई को महाराष्ट्र को मिलाकर आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा। 21 मई को अगले दिन ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी। साल 2024 में एनएसई और बीएसई में वीकेंड के अलावा कुल 16 छुट्टियां हैं, जब एक्सचेंज बंद होंगे।

साल 2024 में इन डेट्स पर बंद रहेगा शेयर बाजार

ये हैं साल 2024 की शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

1. 26 जनवरी 2024: शुक्रवार, गणतंत्र दिवस

3. 25 मार्च 2024: सोमवार, होली

4. 29 मार्च 2024 शुक्रवार, गुड फ्राइडे

5. 11 अप्रैल, 2024: गुरुवार, ईद-उल-फितर (रमजान ईद)

6. 17 अप्रैल 2024: बुधवार, श्री राम नवमी

7. 1 मई 2024: बुधवार, महाराष्ट्र दिवस

8. 20 मई 2024 : मुंबई में लोकसभा चुनाव

9. 17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

10. 17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

11. 15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

12. 02 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

13. 01 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

14. 15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

15. 25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

इसके अलावा पांच अन्य छुट्टियां 2024 में वीकेंड के दौरान होंगी

21 अप्रैल 2024 रविवार, श्री महावीर जयंती

7 सितंबर 2024 शनिवार, गणेश चतुर्थी

12 अक्टूबर 2024 शनिवार, दशहरा

2 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.