Home Business Sarkari Awas New Portal: सरकारी आवास के लिए सरकार ने लॉन्च किया...

Sarkari Awas New Portal: सरकारी आवास के लिए सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल, अब ऑनलाइन होगा allotment

0
663
Sarkari Awas New Portal: सरकारी आवास के लिए सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल, अब ऑनलाइन होगा allotment
Sarkari Awas New Portal: सरकारी आवास के लिए सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल, अब ऑनलाइन होगा allotment

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार 20 नवंबर को कैबिनेट बैठक से पहले राजधानी भोपाल में सरकारी आवासों के आवंटन से संबंधित नए पोर्टल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल के लिए गृह विभाग मप्र को बधाई दी। इस दौरान बताया गया कि अब तक ऐसा पोर्टल नहीं बनाया गया था। भोपाल शासन आवास आवंटन नियम 2000 के प्रावधानों के अनुसार अब आवास आवंटन की पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जाएगी।

इस पोर्टल के माध्यम से होगा आवंटन

www.sampada.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवंटी अर्थात शासकीय सेवक को ऑनलाइन आवास आवंटन की सूचना गृह विभाग द्वारा एसएमएस गेटवे MPHOME के ​​माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रियल टाइम आधार पर भेजी जाएगी। शासकीय सेवक के हित में प्राथमिकता क्रम में आवास आवंटन का कार्य पोर्टल के माध्यम से जनरेट किया जाएगा। इससे मानवीय हस्तक्षेप और पक्षपात के मामलों में कमी आएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यू मार्केट के पास बने साउथ टीटी नगर के बहुमंजिला आवास गृहों का भी आवंटन किया। इन नवनिर्मित आवास गृहों में “जी” और “एच” श्रेणी के कुल 1210 आवास शामिल हैं। सरकारी आवास का कब्जा मिलने की जानकारी पोर्टल के माध्यम से दी जा सकेगी।

RBI New Governor: संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नये गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह