Home Business Rules Changing from Today : आज से UPI ID समेत हो रहे...

Rules Changing from Today : आज से UPI ID समेत हो रहे ये 5 बड़े बदलाव…फटाफट चेक करे

0
379
Rules Changing from Today : आज से UPI ID समेत हो रहे ये 5 बड़े बदलाव...फटाफट चेक करे
Rules Changing from Today : आज से UPI ID समेत हो रहे ये 5 बड़े बदलाव...फटाफट चेक करे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का बजट पेश करेंगी। इसके बाद देश में कई चीजें बदल जाएंगी। लेकिन उससे पहले ही आज से कई बदलाव बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधे आपकी जेब और जिंदगी से संबंध है। जानिए आज से क्या-क्या बदल गया है…

आज बजट पेश होने के बाद कई नई चीजें सामने आएंगी। लेकिन उससे पहले ही आज से कई ऐसे बदलाव लागू हो गए हैं जिनका संबंध आपकी जेब से है और जो आपकी जिंदगी पर असर डालने वाले हैं। आइए, ऐसे पांच बदलावों के बारे में जानते हैं…

UPI में स्पेशल कैरेक्टर

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ID को लेकर स्पष्ट किया है कि इसमें स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यानी 1 फरवरी से UPI ID में @, #, !, % आदि रखने की अनुमति नहीं होगी। अब केवल अल्फा-न्यूमेरिक (अक्षर और अंक) ट्रांजेक्शन ID ही मान्य होंगे। अगर किसी ट्रांजेक्शन में किसी अन्य प्रकार की ID है तो वह फेल हो जाएगा।

बैंकिंग में बदलाव-(Changes in banking)

कोटक महिंद्रा समेत कुछ बैंकों ने अपनी कुछ सेवाओं और शुल्कों में बदलाव की घोषणा की है, जो 1 फरवरी 2025 से लागू होंगे। इनमें सबसे बड़ा बदलाव एटीएम ट्रांजैक्शन की मुफ्त सीमा में कमी और दूसरी बैंकिंग सेवाओं के लिए शुल्क में बढ़ोतरी है। इन बदलावों का असर आप पर जरूर पड़ेगा। आप संबंधित बैंक की वेबसाइट से इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।

GST

जिन GST टैक्सपेयर्स का कुल सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से अधिक हो, उनके लिए ई-वे बिल और ई-इनवायस सिस्टम्स के अपग्रेडेड वर्जन के इस्तेमाल में मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन 1 फरवरी से जरूरी कर दिया जाएगा। 20 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वालों के लिए यह 1 जनवरी से ही अनिवार्य किया जा चुका है।

LPG सिलेंडर की कीमत-(LPG cylinder price)

आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलिंडर की कीमतें अपडेट की जाती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रिवाइज्ड कीमतें जारी करती हैं।

मारुति की गाड़ियां हुई महंगी-(Maruti cars got expensive)

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बढ़ती लागत के मद्देनजर 1 फरवरी से अपने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिन मॉडलों की कीमत बढ़ेंगी, उनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.