Home Bihar News Road Accident : बिहार के एक ही परिवार के चार लोग जा...

Road Accident : बिहार के एक ही परिवार के चार लोग जा रहे थे महाकुंभ मेले में स्नान के लिए, वही सड़क हादसे में मौत हो गई

0
395
Road Accident : बिहार के एक ही परिवार के चार लोग जा रहे थे महाकुंभ मेले में स्नान के लिए, वही सड़क हादसे में मौत हो गई
Road Accident : बिहार के एक ही परिवार के चार लोग जा रहे थे महाकुंभ मेले में स्नान के लिए, वही सड़क हादसे में मौत हो गई

महाकुंभ मेले में स्नान के लिए गए बिहार के एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. दरअसल ये परिवार अपने घर लौट रहा था और इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इसमें मोतिहारी के रहने वाले पति-पत्नी और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई.

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के बाद घर लौट रहे बिहार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. दरअसल मोतिहारी के रहने वाले एक परिवार के चार लोग स्नान करने के बाद कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई जिसमें चारों की दर्दनाक मौत हो गई.

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मृतकों में एक ही परिवार के पति ,पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं. सभी की मौके पर मौत हो गई. घटना उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई. सभी मृतक मोतिहारी के पिरारी गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है  और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय कार और ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रक से टकरा गई और लगभग बीस फिट तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई. घटना रात्रि करीब एक बजे के आसपास हुई.

दिल्ली में रहता था मृतक का पूरा परिवार

मृतक ओमप्रकाश पेशे से चार्टर अकाउंटेंट थे. वो दिल्ली के उत्तम नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. उनकी पढ़ाई मोतिहारी के गुरुकुलम में हुई उसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली में आगे की पढ़ाई की थी.

उनकी शादी मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली पूर्णिमा से साल 2015 में हुई थी और वो दिल्ली में ही रहकर नौकरी करते थे. घटना के बाद पूरे परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है. उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद उनकी मां की स्थिति काफी खराब है.

Bihar Breaking News! भागलपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! विक्रमशिला की तर्ज पर मिली नई सुपरफास्ट ट्रेन…..!

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.