Home Entertainment Poonam Panday जिंदा है.. EX बॉयफ्रेंड का दावा- वो मरी नहीं, जिंदा...

Poonam Panday जिंदा है.. EX बॉयफ्रेंड का दावा- वो मरी नहीं, जिंदा है, लोगों ने मांगे सबूत

0
784

एक्ट्रेस पूनम पांडे के अचानक निधन से पूरे देश को जैसे सदमा लग गया है। हर कोई बस यही सोच रहा है कि आखिर इतने अचानक से कैसे ये हो सकता है। पूनम पांडे अक्सर हंसती-खेलती तरोताजा दिखती रहती थीं और अब अचानक सीधा उनके मौत की खबर। ना कभी ये बात सामने आई कि उन्हें कोई सर्वाइकल कैंसर भी था। अब उनके निधन की खबर के बाद और भी कई बातें निकलकर सामने आई हैं, जिन पर जिक्र करना तो बनता है। आइए सब खंगालते हैं।

पूनम पांडे का पोस्ट

बता दें, 2 फरवरी की सुबहर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए उनकी मौत की खबर का खुलासा हुआ. इस पोस्ट में लिखा था,“आज की सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. उनके साथ संपर्क में जो भी रहा उसे प्यार और खुशी मिली. इस दुख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं.”

पूनम पांडे की मौत की खबर तो आ गई लेकिन उनकी डेड बॉडी का क्या? अब तक, पूनम पांडे की डेड बॉडी का कुछ अता-पता नहीं है। लोखंडवाला के जिस इलाके में एक्ट्रेस रहती थीं, उस बिल्डिंग के पार्क में कोई भी उनके निधन से जुड़े सवालों का जवाब देने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, मुंबई के वर्ली में रहने वाली पूनम पांडे की बहन का मोबाइल बंद पड़ा है।

वहीं, एक यूजर ने उमैर से सवाल किया कि वह कंफर्म हैं? यूजर ने लिखा, “क्या आप सुनिश्चित करते हैं? हमें प्रूफ चाहिए.” एक और यूजर ने लिखा, “इससे उन्हें क्या हासिल होगा? अगर उनकी मौत नहीं हुई है, तो उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए.” लोग अभी तक कन्फ्यूज हैं. पूनम पांडे से जुड़ा कोई भी अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है. मसलन उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.