Home Bihar News PM Awas Yojana: बिहार के 2.43 लाख परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी,...

PM Awas Yojana: बिहार के 2.43 लाख परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने दिनों के भीतर आ जाएगी PM आवास की राशि

0
414
PM Awas Yojana: बिहार के 2.43 लाख परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने दिनों के भीतर आ जाएगी PM आवास की राशि
PM Awas Yojana: बिहार के 2.43 लाख परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने दिनों के भीतर आ जाएगी PM आवास की राशि

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 बिहार में पीएम आवास योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम नीतीश कुमार ने अच्छी खबर देते हुए कहा कि 100 दिनों के भीतर 2.43 करोड़ परिवार के खाते में पीएम आवास योजना की राशि आ जाएगी। इसके अलावा नीतीश कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 1650.33 करोड़ रुपये लाभुकों के खाते में अंतरित किए।

Bihar News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 1650.33 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की राशि लाभुकों के खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगले सौ दिनों में लगभग 2.43 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, इसके लिए मनरेगा द्वारा मजदूरी मद में तथा लोहिया स्वच्छ बिहार के तहत निर्माण मद में 2800 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1.10 लाख परिवारों को आवास स्वीकृति तथा 1.5 लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 420 करोड़ रुपये राशि अंतरित किए  गए। इसके अंतर्गत 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें 40 प्रतिशत राज्यांश है। यह 48 हजार रुपये है।

सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को 113 करोड़

मुख्यमंत्री ने सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 34 हजार लाभार्थियों के खाते में 113 करोड़ रुपये अंतरित किए। पांच अगस्त 2018 को इस योजना का आरंभ हुआ था। देसी शराब और ताड़ी उत्पादन तथा बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े अत्यंत निर्धन परिवारों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति व अन्य समुदायों के लक्षित अत्यंत निर्धन परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से लोग स्वाबलंबी बन रहे।

इससे उनके परिवारों को भी लाभ हो रहा। जाविका के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ जीविका के अंतर्गत 48 हजार 500 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 400 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इसके अलावा जीविका के अंतर्गत 15 हजार, 314 स्वयं सहायता समूहों को 537 करोड़, 33 लाख रुपये के बैंक ऋण की राशि भी अंतरित की गई। इस वित्तीय वर्ष मे 5164 करोड़ रुपये का बैंक ऋण स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध कराया गया है।

शौचालय निर्माण के लिए 180 करोड़

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण को ले 1.50 लाख परिवारों को 180 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई। लाभुकों को तत्काल लाभ मु्ख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के खाते में आज 1650 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया है।

इससे लाभुकों को तत्काल लाभ मिलना शुरू हो गया है। लक्षित व अत्यंत निर्भर परिवारों को लाभ मिल रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इससे परिवार और समाज में काफी बदलाव आया है। खुले में शौच से मुक्ति को लेकर शौचालय का निर्माण बहुत जरूरी है।

राज्य के बेघर और कच्चे आवास में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है। ये रहे मौजूद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डा. एस सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह व जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा सहित कई अन्य वरीय अधिकारी।

EPFO ​​और ESIC सदस्य कब ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें यहां