Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
सुकन्या समृद्धि योजना की जारी हुई नई गाइड लाइन, सरकार बंद कर सकती है ऐसे खाते

सुकन्या समृद्धि योजना की जारी हुई नई गाइड लाइन, सरकार बंद कर सकती है ऐसे खाते….

September 18, 2024September 18, 2024 by Bhupendra Pratap

Sukanya Samriddhi Yojana Account: वित्त मंत्रालय ने सुकन्या समृद्धि खाते समेत सभी छोटे बचत खातों के नियमों में बदलाव किया है। सभी डाकघरों को नए नियमों का तुरंत पालन करने को कहा गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana Account: भारत सरकार ने बेटियों के हित में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। यह अद्भुत योजना बेटियों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई थी। अब वित्त मंत्रालय ने इस योजना से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है। साथ ही आर्थिक मामलों के विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी कर सभी डाकघरों से नए निर्देशों के अनुसार काम करने की अपील की है।

दो सुकन्या खाते हैं तो बंद हो जाएंगे

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सभी छोटे बचत खातों पर नए नियम लागू होंगे। ऐसे में सुकन्या समृद्धि खाते से जुड़े निवेशकों को भी इनके बारे में पता होना चाहिए। नई गाइडलाइन के मुताबिक, दादा-दादी द्वारा खोले गए सुकन्या खाते को अब माता-पिता या कानूनी अभिभावक में से किसी एक को ट्रांसफर करना होगा। अगर दो सुकन्या खाते खुल गए हैं तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। ऐसे खातों को नियमों के खिलाफ माना जाएगा।

पैन और आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सभी सुकन्या समृद्धि खातों से माता-पिता या अभिभावक का पैन और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो तुरंत उनका पैन और आधार नंबर मांगें। सभी डाकघरों को नए नियमों के बारे में सभी खाताधारकों को तुरंत सूचित करने को कहा गया है। सर्कुलर के मुताबिक अनियमित खातों को नियमित करने का अधिकार सिर्फ वित्त मंत्रालय के पास है। ऐसे में सभी अनियमित खातों की जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए।

सुकन्या खाते पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है सुकन्या समृद्धि योजना में आप 250 रुपये महीने से लेकर 1.5 लाख रुपये सालाना तक जमा कर सकते हैं। इस तिमाही में सुकन्या खाते पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह खाता बेटी के 21 साल के होने पर मैच्योर होता है। इसके अलावा बेटी के 18 साल के होने पर इस खाते की 50 फीसदी रकम निकाली जा सकती है। यह खाता खुलवाने के लिए आपको बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट देना होगा। साथ ही आपको माता-पिता या अभिभावक का पैन और आधार कार्ड भी देना होगा।

Disha Patani ने फ्रंट ओपन ड्रेस में शेयर की बोल्ड तस्वीरें, डीप नेक ड्रेस देख फैंस हुए मदहोश..

Categories Featured, India Tags SSY, SSY Scheme, SSY Yojana, Sukanya Samriddhi, Sukanya Samriddhi Yojana, Sukanya Samriddhi Yojana account?
Disha Patani ने फ्रंट ओपन ड्रेस में शेयर की बोल्ड तस्वीरें, डीप नेक ड्रेस देख फैंस हुए मदहोश..
Urvashi Rautela! बाथरूम से लीक हुआ उर्वशी रौतेला का प्राइवेट वीडियो! सोशल मीडिया पर मचा बवाल
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version