Home Crime Muzaffarpur Crime News!बिहार के मुजफ्फरपुर में मटन व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से...

Muzaffarpur Crime News!बिहार के मुजफ्फरपुर में मटन व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया. कई थाने की पुलिस पहुंची, जानें पूरा मामला.

0
671

Bihar News बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की सुबह मिठनपुरा के रामबाग इलाके में मटन व्यवसायी मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर टायर जलाकर बवाल शुरू कर दिया।

Bihar News बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की सुबह मिठनपुरा के रामबाग इलाके में मटन व्यवसायी मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर टायर जलाकर बवाल शुरू कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बदमाशों के तस्वीर सीसी कैमरे में कैद है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। नगर एएसपी ने कहा कि बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि महाराजी पोखर इलाके का अफरोज गोशाला रोड स्थित मीट की दुकान पर जा रहा था। इसी क्रम में रामबाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गाेली मार दी। गोली उनके सिर में लगी है। गोली लगने के बाद वे गिर पड़े।

परिजन को समझाती पुलिस

गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ 

गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। तब तक बदमाश भाग निकले। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन के साथ स्थानीय लोग आक्रोशित होकर बवाल करने लगे। पुलिस का कहना है कि आसपास में लगे सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

कैमरे में बदमाश का तस्वीर कैद है। इसके आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे का कारण का पता नहीं चल पाया है। स्वजन का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.