Home Business LPG Price Hike: LPG ग्राहकों को तगड़ा झटका! बढ़ाए गए गैस के...

LPG Price Hike: LPG ग्राहकों को तगड़ा झटका! बढ़ाए गए गैस के दाम, जानें नई कीमत

0
1147

LPG Cylinder Price Hike: 1 फरवरी यानी आज से LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की जेब ज्यादा ढीली होगी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 1 फरवरी को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जो आज से लागू हो गई है.

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार 6वीं बार फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। देखा जाए तो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिर बार बदलाव 30 अगस्त को देखने को मिला था। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम कितने चुकाने होंगे।

चार महानगरों में आज क्या है LPG 19 KG सिलेंडर के रेट

  • दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद 1769.50 रुपए हुई।
  • कोलकाता में 19 kg कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 1887.00 रुपए हुए।
  • मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1723.50 रुपए है।
  • चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव आज से 1937 रुपए हो गया है।

. हालांकि, घर के किचन के बजट पर इसका कोई असर नहीं होगा. होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफे के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने के लिए फिर से प्राइस एडजेस्टमेंट करना पड़ सकता है.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.