Home Business LIC के इस योजना में एक बार पैसा लगाएं, जीवनभर मिलेगी 12000...

LIC के इस योजना में एक बार पैसा लगाएं, जीवनभर मिलेगी 12000 रुपये की पेंशन

0
387
LIC के इस योजना में एक बार पैसा लगाएं, जीवनभर मिलेगी 12000 रुपये की पेंशन
LIC के इस योजना में एक बार पैसा लगाएं, जीवनभर मिलेगी 12000 रुपये की पेंशन

एलआईसी की स्‍मार्ट पेंशन प्‍लान (Smart Pension Plan) योजना में सिंगल और ज्‍वाइंट में अकाउंट खुलवाया जा सकता है. ज्‍वाइंट में एक व्‍यक्ति के मौत के बाद दूसरे व्‍यक्ति को जीवनभर पेंशन का लाभ मिलता रहेगा.

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हर वर्ग के लिए योजना पेश करता है. इसी तरह, पेंशन का लाभ देने के लिए भी इसने एक प्‍लान की शुरुआत की है, जो लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. यह योजना हर वर्ग के लिए है, जो जीवनभर पेंशन का लाभ देती है. यह सिंगल प्रीमियम योजना है, जिसका मतलब है कि इसमें एक बार पैसा जमा करना होगा.

एलआईसी की स्‍मार्ट पेंशन प्‍लान (Smart Pension Plan) योजना में सिंगल और ज्‍वाइंट में अकाउंट खुलवाया जा सकता है. ज्‍वाइंट में एक व्‍यक्ति के मौत के बाद दूसरे व्‍यक्ति को जीवनभर पेंशन का लाभ मिलता रहेगा. यह योजना रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ देती है. इसके अलावा, तत्‍काल पेंशन का भी प्रावधान है.

कब-कब उठा सकते हैं पेंशन?

इस पेंशन योजना के तहत कोई भी नागरिक लाभ उठा सकता है. स्‍मार्ट पेंशन योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर्स मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर पेंशन ले सकता है. इस योजना के तहत एन्‍युटी का भी लाभ दिया जाता है. पॉलिसी होल्‍डर्स के बाद नॉमिनी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा.

कहां से खरीद सकते हैं?

LIC के स्‍मार्ट पेंशन प्‍लान को आप LIC की वेबसाइट (Online Purchase) से ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन एलआईसी एजेंट, POSP-Life Insurance और कॉमन सर्विस सेंटर (Common Public Service Centers) के जरिए भी खरीद सकते हैं.

LIC स्‍मार्ट पेंशन योजना की खासियत

रिटायरमेंट के बाद लोगों को रेगुलर इनकम मिलती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निमग ने इस योजना की शुरूआत की है. एलआईसी स्‍मार्ट पेंशन योजना के तहत एकमुश्‍त प्रीमियम का भुगतान करना होता है. जिसके बाद आपको जीवनभर पेंशन मिलती रहती है. इस योजना के तहत सिंगल और ज्‍वॉइंट दोनों तरह की एन्‍युटी का विकल्‍प चुना जा सकता है. इसमें आप आंशिक या पूरी निकासी का भी विकल्‍प चुन सकते हैं.

कितना करना होगा निवेश?

निवेश की बात करें तो इस योजना के तहत कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश करना होगा. पति-पत्‍नी ज्‍वॉइंट में अकाउंट खोल सकते हैं और पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं. पेंशन पाने के लिए इसमें एक बार में ही पूरा प्रीमियम जमा करना होता है. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. आपके निवेश के आधार पर ही आपको पेंशन का लाभ दिया जाता है.

किसे मिलेगा लाभ

पॉलिसी शुरू होने के 3 महीने बाद लोन की सुविधा दी जाती है. इस योजना के तहत 18 साल से 100 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं. अगर पॉलिसी होल्‍डर्स की मौत हो जाती है तो पेंशन का पैसा नॉमिनी को दिया जाएगा.

न्यूनतम पेंशन कितना मिलेगा?

अगर आप हर महीने पेंशन पाना चाहते हैं तो कम से कम 1000 रुपये, हर तीन महीने पर पेंशन पाना चाहते हैं तो 3000 रुपये, छह महीने पर पेंशन लेना चाहते हैं तो 6000 रुपये और हर साल पेंशन लेना चाहते हैं तो न्‍यूनतम 12000 रुपये की पेंशन ले सकते हैं.

PNB Savings Scheme : PNB की इस स्कीम में जमा करें 2 लाख रुपये, पाएं 49,943 रुपये का निश्चित ब्याज

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.