Bihar Latest News: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर बिहार से सटे नेपाल बॉर्डर को अगले 72 घंटों के लिए सील कर दिया गया है.
यह फैसला तीसरे चरण में हो रहे मतदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है. आपको बता दें कि बिहार से सटे सीमावर्ती इलाके जैसे की मधुबनी का लदनिया बॉर्डर, खुटोना, जयनगर से नेपाल आवागमन पर बीते रविवार के शाम 5 बजे से अगले 72 घंटों के लिए पूर्णत: पाबंदी लगा दी गई है.
मालूम हो कि मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा सीट पर चुनाव तीसरे चरण में 7 तारीख को होना है. ऐसे में चुनाव पर किसी प्रकार के अनहोनी घटना से बचने हेतु यह आदेश जारी किया गया है. रविवार के शाम ढलते ही चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के पोस्टर,बैनर हटा दिए गए साथ ही चुनाव से संबंधित प्रचार प्रसार पर भी पाबंदी लगा दी गई.
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.







