Home India Banks closed tomorrow: इन राज्यों में कल बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें...

Banks closed tomorrow: इन राज्यों में कल बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें राज्यों की लिस्ट

Bank Holiday July 2024 : जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday July 2024 : जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays on Tuesday 7 May 2024: मंगलवार 7 मई 2024 को देश के राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत वोटिंग 7 मई को होने जा रही है।

इस दौरान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 95 लोकसभा सीट्स पर मतदान होना है। देश में 7 चरणों में आम चुनाव हो रहे हैं। जिन राज्यों और शहरों में मतदान होंगे, वहां बैंकों की छुट्टी रहेगी। यहां उन राज्यों की लिस्ट है जहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

तीसरे चरण के तहत असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, दादरा व नागर हवेली और दमन व दीव की 2, गोवा की 2, गुजरात की 26, जम्मू और कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

इन शहरों में मंगलवार 7 मई 2024 को बंद रहेंगे बैंक

किन राज्यों की किन सीट्स पर वोटिंग

असम: कोकराझार (सुरक्षित), धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी

बिहार: झझांरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया

छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

गोवा: उत्तरी गोवा, दक्षिण गोवा

गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड

कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा

मध्य प्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले

उत्तर प्रदेश: हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला, बरेली, संभल

पश्चिम बंगाल: मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद

दादरा व नागर हवेली: दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव: दमन और दीव

जम्मू और कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.