Home Business IMD Rainfall Alert : यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, ओर...

IMD Rainfall Alert : यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, ओर इन राज्यों में बारिश की चेतावनी… जानें IMD का पूर्व अनुमान

0
737

IMD Rainfall Alert: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच कल यानी कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में कल से तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से उत्तर भारत को पहले ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

और अब बारिश और दिक्कतें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने से घना कोहरा छाया रहेगा और उसके बाद उसमें कमी आएगी। वहीं, कल से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में भी हल्की बारिश होगी और दो जनवरी तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

घने कोहरे का अलर्ट 

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा छाया रह सकता है. बता दें कि मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को सुबह के समय राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और 31 दिसंबर की सुबह तक असम, मेघालय, मिजोरम में भी घना कोहरा छाया रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि बिहार, छत्तीसगढ़, इंटीरियर ओडिशा, झारखंड में मिनिमम टेम्प्रेचर 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी के कई इलाकों में, राजस्थान और उत्तराखंड में घने से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में भी घने से घना कोहरा रिकॉर्ड किया जा रहा। ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रह रहा है।

कैसा होगा अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक और कई जगह अगले तीन दिनों तक घने से घना कोहरा रहने की संभावना है। ऐसे में विजिबिलिटी काफी कम रहने वाली है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 29 दिसंबर से दो जनवरी के बीच घना कोहरा छाया रहेगा। मध्य प्रदेश में 29 दिसंबर, झारखंड में 29 और 30 दिसंबर, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29-31 दिसंबर के बीच घना कोहरा देखने को मिलने वाला है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में 29, 30 और 31 दिसंबर को कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 29 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश होगी, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।

दक्षिण भारत की बात करें तो यहां भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में 29 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.