Home India IMD Alert : ठंड के बीच होगी बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगा...

IMD Alert : ठंड के बीच होगी बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगा कोहरा और ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
453
IMD Alert : ठंड के बीच होगी बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगा कोहरा और ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD Alert : ठंड के बीच होगी बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगा कोहरा और ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Alert: बिहार शीतलहर की चपेट में है जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। पटना जिला प्रशासन ने भीषण ठंड के कारण आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

IMD Alert: नए साल 2025 में हर गुजरते दिन के साथ ठंड बढ़ती जा रही है. सोमवार को भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला. साथ ही शीतलहर के कारण लोग ठिठुर रहे हैं. राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने सोमवार के लिए सुबह के समय बादल छाए रहने और गरज के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है.

सुबह के समय 4 किमी प्रति घंटे से कम की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व से हवा चलने का अनुमान है. आज ज्यादातर जगहों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

बिहार शीतलहर की चपेट में है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। पटना जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड के कारण कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को बिहार में मोतिहारी में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद सारण में 6.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में सात डिग्री, समस्तीपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 9.8 डिग्री सेल्सियस और पटना में 10 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में कुछ स्थानों पर दिन में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में कई स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पटना में कड़ाके की ठंड के कारण जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को पूर्व विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और कोचिंग सेंटर सहित कक्षा 8 तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया।

हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड

हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को नारनौल में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों तक बादल और कोहरे के बाद शहर में धूप खिली। वहीं, झारखंड में सरकार ने राज्य में शीतलहर के कारण किंडरगार्टन से कक्षा आठ तक के स्कूलों को सात से 13 जनवरी तक बंद रखने की घोषणा की है। राज्य में जारी शीतलहर की स्थिति को देखते हुए यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी समेत सभी श्रेणी के स्कूलों पर लागू होगा।

श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी भीषण शीतलहर की चपेट में रही और रविवार को अधिकतम तापमान मात्र 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटे से तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में रात के तापमान में काफी गिरावट आई और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में यह शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो बीती रात शून्य से 2.2 डिग्री नीचे था। उत्तर कश्मीर में स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो बीती रात शून्य से 2.2 डिग्री नीचे था।

EPFO पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी! अब किसी भी बैंक में ले सकेंगे पेंशन, 78 लाख लोगों को होगा फायदा

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.