Home India IMD Alert : बिहार के 4 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट;...

IMD Alert : बिहार के 4 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट; चक्रवात भी सक्रिय; पढ़ें मौसम का हाल

0
600
IMD Rain Alert : अभी और सताएगी ठंड! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां होंगी बारिश
IMD Rain Alert : अभी और सताएगी ठंड! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां होंगी बारिश

Bihar Weather News बिहार में मानसून सक्रिय होने के वजह से अधिकतर जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से लेकर झारखंड तक एक चक्रवात सक्रिय हुआ है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी खेत में जाने से बचने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे में बिहार का मौसम और बिगड़ सकता है।

Bihar Weather: प्रदेश में आजकल मानसून सक्रिय है, जिसके कारण रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी। राजधानी की हवा में 74 प्रतिशत आर्द्रता रिकार्ड की गई। गुरुवार को अररिया में राज्य में सर्वाधिक वर्षा रिकार्ड की गई, जहां पर 45 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इन शहरों से गुजर रही मानसून की ट्रफ रेखा

पटना में 3.3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बीते 24 घंटों में बक्सर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया एवं सहरसा जिले में वर्षा हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार, गुरुवार को मानसून की ट्रफ रेखा राजस्थान के गंगानगर, आगरा, रांची होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।

बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश के आसार

वहीं, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से लेकर झारखंड तक एक चक्रवात बना हुआ है। वहीं, शनिवार को राज्य में भागलपुर, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज में भारी बारिश की उम्मीद है।

भागलपुर में हुई झमाझम बारिश

हवा की दिशा पूर्वा से पछुआ हो गई और झमाझम वर्षा से भागलपुर का मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से तेज धूप के कारण काफी परेशानी हुई। शाम होते होते तो उमस भरी गर्मी अपने चरम पर थी। फिर मौसम मेहरबान हुआ। अचानक काला काला बादल उमड़ता घुमड़ता हुआ आया और झमाझम वर्षा से शहर को सराबोर कर दिया। मौसम खुशनुमा बन गया।

भागलपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट

भागलपुर में पिछले कुछ दिनों से वर्षा का दौर जारी है। इससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है। भागलपुर सहित प्रदेश में हो रही वर्षा से कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या है, तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

वहीं कई जिलों में हल्की और मध्य वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरे दिन घने बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार की शाम में 24 एमएम वर्षा रिकार्ड किया गया।

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 84 प्रतिशत आद्रता के साथ् सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। फिलहाल वर्षा होने का आसार है।

इसे भी पढ़े-

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के घर आया नन्हा मेहमान! पत्नी ने बेबी की पहली झलक दिखाई

Bihar Breaking News! पटना गया रूट पर हाई टेंशन तार टूटने से अफरातफरी, कई ट्रेनों के पहिए थमे, बड़ा हादसा टला

IMD Alert : बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, किसानों के लिए चेतावनी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.