Home Bihar News IMD Alert : बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के...

IMD Alert : बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, किसानों के लिए चेतावनी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

0
557
Bihar Weather Today : बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दी ताजा जानकारी, यहाँ जाने कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather Today : बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दी ताजा जानकारी, यहाँ जाने कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather बिहार में मानसून का प्रभाव बढ़ने लगा है जिसके चलते आज 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किसानों से खुले में जाने से बचने की अपील की गई है। वहीं पटना में हल्की बारिश के आसार हैं। भारी बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में सर्वाधिक वर्षा 163.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

 Bihar Weather News : राजधानी समेत प्रदेश में बारिश में तेजी आई है। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में झमाझम बारिश से माैसम सामान्य होने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में शाम पांच बजे तक 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र का विकसित हाेने के साथ प्रदेश में गरज-तड़क के साथ वर्षा होगी। गुरुवार को पांच जिलों के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई एवं बांका में बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में हल्की बारिश के आसार

Bihar News: जबकि, पटना समेत अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी से हल्की वर्षा दर्ज की गई। मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में सर्वाधिक वर्षा 163.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

छपरा और बांका को छोड़ अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी

बुधवार को छपरा, बांका को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई बारिश

औरंगाबाद के कुटुंबा में 151.4 मिमी, बक्सर के इटराही में 139.2 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 124.0 मिमी, सुपौल में 120.5 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 104.8 मिमी, बक्सर में 100.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 98.2 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 92.6 मिमी, मधेपुरा में 76.8 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, औरंगाबाद के देव में 65.6 मिमी, बक्सर के राजपुर में 65.0 मिमी, नवादा में 60.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Property Capital Gains Tax : वित्त मंत्री ने बजट में लागू इस नए नियम को बदलने का लिया फैसला

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.