Home Business EPFO के 7 करोड़ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब ATM से निकलेगा...

EPFO के 7 करोड़ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब ATM से निकलेगा PF का पैसा, EPFO 3.0 ने लॉन्च किया खास फीचर्स

0
319
EPFO के 7 करोड़ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब ATM से निकलेगा PF का पैसा, EPFO 3.0 ने लॉन्च किया खास फीचर्स
EPFO के 7 करोड़ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब ATM से निकलेगा PF का पैसा, EPFO 3.0 ने लॉन्च किया खास फीचर्स

EPFO 3.0: रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द ही EPFO 3.0 लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा.

EPFO 3.0: अगर आप नौकरीपेशा हैं और पीएफ में पैसा जमा होता है, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. जल्द ही ऐसा वक्त आ सकता है जब पीएफ का पैसा निकालने के लिए आपको ना ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा, ना ही ऑफिस में चक्कर काटने होंगे. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) नई और एडवांस सर्विस EPFO 3.0 को मई-जून 2025 के बीच लॉन्च करने की तैयारी में है.

इससे 7 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को फायदा होगा. इसका ऐलान केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुखEPFO 3.0 launched features मांडविया पहले ही कर चुके हैं. इस सर्विस के लॉन्च होने के बाद ईपीएफओ यूजर्स एटीएम और यूपीआई से भी पीएफ का फंड निकाल सकेंगे.

EPFO 3.0 के खास फीचर्स

PF withdrawal from ATM: EPF सब्सक्राइबर अपने क्लेम अप्रूवल के बाद फंड सीधे एटीएम से निकाल सकेंगे, जैसा कि सामान्य बैंक ट्रांजैक्शन में होता है.

Auto-claim settlement: क्लेम का निपटारा अब ऑटोमैटेड सिस्टम से होगा, जिससे मैन्युअल प्रक्रिया की जरूरत कम हो जाएगी.

Digital Correction Facility: सदस्य अब अपने ईपीएफ अकाउंट की जानकारियां जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे. इससे दस्तावेजी प्रोसेस खत्म हो जाएगी.

OTP Verification: ट्रेडिशनल फॉर्म बेस्ड प्रोसेस की जगह ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन शुरू किया जाएगा.

Improvement of the complaints system: नया प्लेटफॉर्म बेहतर और तेज शिकायत समाधान प्रक्रिया से लैस होगा. इससे खाताधारकों की परेशानी जल्द निपटाने में मदद मिलेगी.

Integration of schemes: EPFO का लक्ष्य अटल पेंशन योजना (APY) और प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना (PMJBY) जैसी योजनाओं का एकीकरण करना है.

Bihar Breaking News! लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से किया था बाहर, अब RJD ने जारी किया पत्र, जानिए क्या लिखा

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.