Home Business Bihar Breaking News! लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से किया था...

Bihar Breaking News! लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से किया था बाहर, अब RJD ने जारी किया पत्र, जानिए क्या लिखा

0
283
Bihar Breaking News! लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से किया था बाहर, अब RJD ने जारी किया पत्र, जानिए क्या लिखा
Bihar Breaking News! लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से किया था बाहर, अब RJD ने जारी किया पत्र, जानिए क्या लिखा

Tej Pratap Yadav: आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पत्र जारी किया है. पत्र में लालू यादव के निर्देश का हवाला देते हुए तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने की बात कही गई है.

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब आधिकारिक रूप से पार्टी से निकाल दिए गए हैं. अनुष्का यादव से जुड़ा मामला सामने आने के बाद लालू यादव ने 25 मई को एक्स पर पोस्ट कर यह बात कही थी कि तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. अब आरजेडी की ओर से जारी हुआ लेटर भी सामने आ गया है.

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जो पत्र जारी किया है उसमें लिखा गया है, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश के आलोक में श्री तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है”. यह पत्र 25 मई की तारीख का ही है, लेकिन पार्टी की ओर से बीते रविवार को सार्वजनिक किया गया है. इस पत्र के सामने आने के बाद अब तेज प्रताप यादव आधिकारिक रूप से पार्टी से निकाल दिए गए हैं. पत्र में साफ तौर पर लालू यादव के आदेश का जिक्र है.

पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद भी तेज प्रताप का छलक रहा प्रेम

लालू यादव के निर्देश के बाद भले ही पार्टी की ओर से पत्र जारी कर तेज प्रताप को आरजेडी से निकाल दिया गया है, लेकिन उनका (तेज प्रताप यादव) प्रेम परिवार के प्रति छलक रहा है. बीते रविवार (01 जून, 2025) को तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा था, “मेरे प्यारे-मम्मी पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास.

मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.”

बता दें कि तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी और अनुष्का यादव की एक तस्वीर शेयर की गई थी. उन्होंने अपने प्यार के बारे में बताया था. हालांकि बाद में डिलीट कर दिया गया था. इसके बाद तेज प्रताप ने अकाउंट हैक और एआई आदि का जिक्र करते हुए इसे फेक बताया था. जब विवाद बढ़ा तो लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निकालने जैसा बड़ा फैसला ले लिया.

LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 24 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर , चेक करे अब कितने में मिलेंगा

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.