Gold Price Today : सोना खरीदने वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! आज सस्ता हुआ सोना, जानें कितना कम हुआ सोने का दाम

Gold Price Today: सोने का भाव आज सोमवार 11 नवंबर को सस्ता हुआ है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोने के रेट में 200 रुपये तक की गिरावट आई है। देश में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 79,300 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 72,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सिल्वर 93,900 रुपये पर है

11 नवंबर को सिल्वर का रेट-(Silver rate on November 11)

देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव 93,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी भी 800 रुपये उछलकर 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। जबकि, उससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

देशभर में सोने के आज के रेट-(Today’s gold rates across the country)

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹79,500 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम

पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट-(Gold Rate in Patna and Ahmedabad

24 कैरेट: ₹72,790 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹79,400 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट-(Gold Rate in Bhubaneshwar, Mumbai, Kolkata)

24 कैरेट: ₹79,400 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹72,740 प्रति 10 ग्राम

सोने का 11 नवंबर को रेट-(Gold rate on November 11)

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 72,890 79,500
मुंबई 72,740 79,350
अहमदाबाद 72,790 79,400
चेन्नई 72,740 79,350
कोलकाता 72,740 79,350
गुरुग्राम 72,890 79,500
लखनऊ 72,890 79,500
बेंगलुरु 72,740 79,350
जयपुर 72,890 79,500
पटना 72,790 79,400
भुवनेश्वर 72,740 79,350
हैदराबाद 72,740 79,350

बीते शुक्रवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड-(Gold closed at this price last Friday)

शादी-विवाह के सीजन में ज्वैलर्स और रिटेल सेलर्स की तरफ से मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 500 रुपये की बढ़त के साथ एक बार फिर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?-(How is the price of gold decided?)

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।