Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
Demat Account Limit Hike : खुशखबरी! सेबी ने छोटे निवेशकों के लिए डीमैट खाते की सीमा बढ़ाई..जाने डिटेल्स में

Demat Account Limit Hike : खुशखबरी! सेबी ने छोटे निवेशकों के लिए डीमैट खाते की सीमा बढ़ाई..जाने डिटेल्स में

July 3, 2024 by Bhupendra Pratap

खुशखबरी: सेबी ने बेसिक सर्विस डीमैट अकाउंट में न्यूनतम राशि की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है। यह नई सीमा 1 सितंबर 2024 से लागू होगी।

Increase in Demat Account Limit: शेयर बाजार में छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने और उन पर बोझ कम करने के लिए सेबी ने बेसिक सर्विस डीमैट अकाउंट में न्यूनतम राशि की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है। यह नई सीमा 1 सितंबर 2024 से लागू होगी।

कई मायनों में अहम है यह फैसला

सेबी का यह फैसला कई मायनों में बेहद अहम है। सेबी के इस कदम से बेसिक सर्विस डीमैट अकाउंट में रखी जाने वाली संपत्तियों की सीमा बढ़ जाएगी और छोटे निवेशकों का शेयर बाजार की ओर झुकाव बढ़ेगा, उनकी वित्तीय पहुंच बढ़ेगी।

निवेशकों को क्या होगा फायदा

अगर इस अकाउंट में पोर्टफोलियो की वैल्यू 4 लाख रुपये तक है तो सालाना फीस जीरो होगी। 4 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच सालाना सिर्फ 100 रुपये चार्ज किए जाएंगे। अगर पोर्टफोलियो की वैल्यू 10 लाख रुपये से ज्यादा है तो बीएसडीए अकाउंट अपने आप ही रेगुलर डीमैट अकाउंट में बदल जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक स्टेटमेंट के लिए अकाउंट होल्डर को कोई चार्ज नहीं देना होगा, फिजिकल स्टेटमेंट के लिए 25 रुपये/स्टेटमेंट देना होगा।

बता दें कि सेबी ने साल 2012 में बीएसडीए अकाउंट लॉन्च किया था। यह स्टैंडर्ड डीमैट अकाउंट का सरलीकृत फॉर्मेट है, इसका मकसद छोटे निवेशकों के पोर्टफोलियो पर लगने वाले डीमैट चार्ज को कम करना था।

ईमेल के जरिए भेजें कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट

डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड-आरटीए को डिफॉल्ट रूप से ईमेल के जरिए कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट भेजना होगा। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मंगलवार को कहा कि यह अनिवार्य होगा। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने एक सर्कुलर में कहा कि नया फ्रेमवर्क 1 सितंबर से लागू होगा।

कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट एक सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट स्टेटमेंट होता है, जिसमें एक महीने के दौरान डीमैट फॉर्म में रखे गए सभी म्यूचुअल फंड और अन्य सिक्योरिटीज में निवेशक के वित्तीय लेन-देन का ब्योरा होता है। हालांकि, जहां कोई निवेशक ईमेल के माध्यम से सीएएस प्राप्त नहीं करना चाहता है, तो उसे इसे भौतिक रूप में प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें –

  • IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
  • PF Withdrawal Rules : शादी के लिए PF अकाउंट से निकाल सकते हैं पैसा, जानिए क्या कहते हैं नियम
  • UPI Service Close : इस बैंक के ग्राहक इस दिन UPI ​​समेत बैंक की इन सेवाओं का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
Categories Featured, India Tags Account Limit, Demat Account Limit, Demat Account Limit Hike, Limit Hike
IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
DA Arrear: खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का DA एरियर! जानिए कितनी है बकाया रकम
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version