Home Business Salary Hike : 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर इतनी बढ़ेगी सैलरी, देखें पूरा...

Salary Hike : 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर इतनी बढ़ेगी सैलरी, देखें पूरा पे-लेवल चार्ट

0
429
Salary Hike : महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
Salary Hike : महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

8th Pay Commission Salary Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाता है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिसकी वजह से न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई.

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग का इंतजार अब जोर पकड़ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में 20% से 30% तक का उछाल देखने को मिल सकता है। लेकिन, किस पे-लेवल पर कितनी सैलरी होगी और फिटमेंट फैक्टर क्या हो सकता है, ये सवाल हर किसी के मन में है। 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी का फायदा 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?

सरकारी सूत्रों की मानें तो 8वां वेतन आयोग अप्रैल 2025 से काम करना शुरू कर देगा. इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए पूरी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. 7वां वेतन आयोग (7th CPC) 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था और इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा. लेकिन, आयोग की पूरी प्रक्रिया में 18 महीने का समय लगता है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह 1 जनवरी 2026 तक लागू हो पाएगा या नहीं. आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू होता है. इस हिसाब से 8वां CPC जनवरी 2026 से लागू हो जाना चाहिए.

फिटमेंट फैक्टर क्या होगा?

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिसकी वजह से न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमान हैं- 1.92, 2.08 और 2.86। इसी से तय होगा कि कर्मचारियों की नई सैलरी क्या होगी। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 है तो न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 हो सकती है।

मूल वेतन कैसे तय किया जाता है?

फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला:

नया मूल वेतन = मौजूदा मूल वेतन x फिटमेंट फैक्टर

8वें वेतन आयोग में वेतन वृद्धि का अनुमान

,736 ₹83,512
Level 6 ₹35,400 ₹67,968 ₹73,632 ₹1,01,244
Level 7 ₹44,900 ₹86,208 ₹93,392 ₹1,28,414
Level 8 ₹47,600 ₹91,392 ₹99,008 ₹1,36,136
Level 9 ₹53,100 ₹1,01,952 ₹1,10,448 ₹1,51,866
Level 10 ₹56,100 ₹1,07,712 ₹1,16,688 ₹1,60,446

 

क्या 8वें वेतन आयोग में DA शून्य हो जाएगा?

हर नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ता (DA) शुरुआत में ही रीसेट कर दिया जाता है। अभी 7वें वेतन आयोग में DA 53% है और इसमें अभी 3% की बढ़ोतरी होनी है। इसके बाद जुलाई में एक और संशोधन होता है। लेकिन, 8वें वेतन आयोग में इसे शून्य से रीसेट किया जाएगा और फिर नियमित अंतराल पर बढ़ाया जाएगा।

Pakistan Train Hijack : चारों ओर पहाड़ियां, सुरंग में कैद पूरी ट्रेन; कैसे हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस?

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.