Home Business DA Hike: कर्मचारियों को लिए खुशखबरी, 5% बढ़ा कर्मचारियों का DA

DA Hike: कर्मचारियों को लिए खुशखबरी, 5% बढ़ा कर्मचारियों का DA

0
686

7th Pay Commission: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) देने का ऐलान किया है। साहा ने विधानसभा में यह ऐलान करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य के 1,06,932 कर्मचारियों और 82,000 पेंशनर्स को लाभ होगा। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू होगी।

राज्य के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता


साहा ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का बढ़ेगा भत्ता


केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) दोनों में बढ़ोतरी करती है। महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत पेंशनर्स को दिया जाता है। डीए को आम तौर पर साल में दो बार रिवाइज किया जाता है – जनवरी और जुलाई में। डीए बढ़ोतरी के बारे में घोषणा मार्च 2024 में होली से पहले होने की उम्मीद है। अगर सरकार होली से पहसे डीए बढ़ाती है तो मार्च के अंत में मिलने वाली सैलरी में 2 महीने का डी एरियर भी मिलेगा।

DA बढ़ोतरी का कैलकुलेशन कैसे होता है?


कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन लेबर ब्यूरो हर महीने जारी किए जाने वाले इंडस्ट्रियल लेबर के नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर किया जाती है। पिछली बार डीए को अक्टूबर 2023 में रिवाइज किया गया था, जब डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया था। 4% DA बढ़ोतरी के साथ कुल DA बढ़कर 50% हो जाएगा।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.