Home Jobs BPSC TRE Bharti 2023 : बिहार शिक्षक भर्ती उम्मीदवारों के लिए एक...

BPSC TRE Bharti 2023 : बिहार शिक्षक भर्ती उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी सूचना, कल तक कर लें ये काम, नहीं तो होगी दिक्कत

0
1016

BPSC Teacher Bharti Exam: बीपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. जो भी BPSC टीचर भर्ती परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे कल तक इस काम को निपटा लें, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

BPSC TRE Bharti: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम सूचना है. जारी की गई नोटिस के अनुसार जो भी उम्मीदवार प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी के लिए टीचर भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किए हैं, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में अगर किसी भी प्रकार की कोई गलतियां हैं, तो उसे एडिट कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार अपनी रिजर्वेशन कैटेगरी, कास्ट,  जन्मतिथि, नेचर ऑफ डिसेबिलिटी, एड्रेस और शैक्षिक/ट्रेनिंग में आसानी से बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में एडिट 01 सितंबर से 03 सितंबर, 2023 तक कर सकते हैं. उम्मीदवार अगर अपने आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार का बदलाव करते हैं, तो आपको इसके साथ इससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे.

1.70 लाख से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

BPSC टीचर भर्ती परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी. यह भर्ती परीक्षा प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए आयोजित की गई थी. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) टीचर भर्ती परीक्षा के तहत कुल 1,70,461 पदों पर बहाली की जाएगी. इसके अलावा BPSC ने आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार जो भी बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSC भर्ती परीक्षा के आंसर जारी

इसके अलावा एक अन्य नोटिस में BPSC ने कहा है कि 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित परीक्षा के प्रोविजनल आंसर जारी कर दिए हैं. जो भी आयोजित शिक्षक भर्ती की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं. अगर इन प्रश्नों से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई भी अपत्तियां हो, तो उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके 5 सिंतबर से 7 सिंतबर तक अपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.