Home India Bihar Weather Today : आज बिहार का मौसम बदला, 12 जिलों में...

Bihar Weather Today : आज बिहार का मौसम बदला, 12 जिलों में होगी भारी बारिश…और 20 जनवरी तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत..जाने IMD का अनुमान

0
931

Bihar News बिहार में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं घने कोहरे की वजह से राजधानी एक्सप्रेस 22 घंटे देरी से खुली। इसके अलावा चार फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।

Bihar Weather News: हिमालय की तलहटी से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण घने कोहरा व खतरनाक ठंड का प्रभाव बीते पांच दिनों से बना हुआ है। मंगलवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। वहीं पटना समेत 22 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज बुधवार को पटना समेत 12 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

20 जनवरी तक शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत

बारिश के चलते 20 जनवरी तक प्रदेश के अधिकतर भाग में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। 18.5 डिग्री सेल्सियस नवादा का प्रदेश में अधिकतम तापमान रहा।

वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री गिरावट के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना व आसपास क्षेत्र में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। वहीं, दोपहर में हल्की धूप खिलने के बावजूद कनकनी रही। मंगलवार को दरभंगा, फारबिसगंज, मोतिहारी, गोपालगंज ,बक्सर, अगवानपुर, पूसा, गया, सबौर, औरंगाबाद एवं कैमूर में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति रही।

इन 12 जिलों में बारिश की संभावना

बुधवार को पटना समेत गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण बांग्लादेश व आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। निम्न क्षोभ मंडल में पूर्वी हवा के कारण घना कोहरे का प्रभाव व अधिसंख्य भागों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी।

22 घंटे देरी से खुली राजधानी एक्सप्रेस

घने कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के विलंब से चलने के चलने के कारण मंगलवार को खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस बुधवार को 22 घंटे विलंब से खुलेगी।

सम्पूर्ण क्रांति 21, विक्रमशिला एक्स 20, मगध एक्स 20, ब्रह्मपुत्र एक्स 18, गरीब रथ 06, महानंदा 12, कुर्ला पाटलिपुत्र सुपरफास्ट 12 घंटे विलंब से चल रही है।

संघमित्रा एक्स 05, सीमांचल एक्स 09, पंजाब मेल 06 एवं साउथ बिहार 04 घंटे देर से है। एक घंटे विलंब से चल रही हावड़ा राजेंद्र नगर ट्रेन की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक रही।

उड़ान पर कोहरे की मार, चार फ्लाइट रद्द

मंगलवार को भी कोहरे के कारण कम दृश्यता से विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। दिल्ली के तीन और बेंगलुरु का एक जोड़ी विमान रद्द कर दिया गया। वहीं, हैदराबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ और रांची से आने वाले विमान देर शाम तक प्रस्थान स्थान से उड़ान नहीं भर सके। पहला विमान 17 मिनट की देरी से सुबह 10:17 बजे दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.