Home Bihar News Bihar Weather Report : गुजरने वाला है दिसंबर, बिहार में क्यों नहीं...

Bihar Weather Report : गुजरने वाला है दिसंबर, बिहार में क्यों नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड, जाने मौसम विभाग ने क्या बताया

0
403
Bihar Weather Report : गुजरने वाला है दिसंबर, बिहार में क्यों नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड, जाने मौसम विभाग ने क्या बताया
Bihar Weather Report : गुजरने वाला है दिसंबर, बिहार में क्यों नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड, जाने मौसम विभाग ने क्या बताया

Bihar Weather Report: उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा भी नहीं चल रही है। इस वजह से दिसंबर के आखिर में भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बने रहने से बिहार में पुरवा का प्रवाह जारी है। दिसंबर में पुरवा का प्रवाह नहीं होता है।

Bihar Weather Report: दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है और बिहार में अब तक कड़ाके की ठंड या शीतलहर नहीं चल रही है। सोमवार की सुबह राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा नजर आया है। सुबह के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। दरअसल उत्तर भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ पर बिहार में ठंड निर्भर करती है।

लेकिन, अब तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण सूबे में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। जब पश्चिमी विक्षोभ आता है, तभी उसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती है। इसके बाद वहां से आने वाली पछुआ ठंड लेकर आती है। इसके अलावा ला-नीना के प्रभाव से भी अधिक सर्दी पड़ती है। लेकिन, इसका भी असर अब तक बिहार में बिल्कुल नहीं दिख रहा है।

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा भी नहीं चल रही है। इस वजह से दिसंबर के आखिर में भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बने रहने से बिहार में पुरवा का प्रवाह जारी है। दिसंबर में पुरवा का प्रवाह नहीं होता है। इन परिस्थितियों के कारण ही प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक है। ऐसे में शीतलहर व कड़ाके की ठंड नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का ठंडा शहर 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी एवं पूसा रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का न्यूनतम तापमान 12.7 और अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Indian Bank Recruitment 2024: बिना लिखित परीक्षा के इंडियन बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, सैलरी होगी अच्छी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.