Home Patna Bihar Latest Update| UPSC टॉपर बनीं पटना की इशिता किशोर और लोहिया...

Bihar Latest Update| UPSC टॉपर बनीं पटना की इशिता किशोर और लोहिया को दूसरा स्थान….यहाँ देखे पूरी लिस्ट

0
973

UPSC CSE Result 2022: UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इशिता किशोर इस साल की टॉपर बनीं हैं। इशिता के बाद दूसरा रैंक बिहार के बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया को मिला है। तीसरे स्थान पर उमा हारती एन और चौथा पोजिशन स्मृति मिश्रा को मिला है। मतलब टॉप के चारों स्थान पर लड़कियों ने कब्जा किया है। वैसे टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल की टॉपर इशिता किशोर बनीं हैं। दूसरी रैंक बिहार के बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया ने हासिल किया है। उमा हारती एन को तीसरा और स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रहीं।

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी, जिसके रिजल्ट 22 जून को आ गए थे। मेंस परीक्षा 16-25 सितंबर 2022 तक हुई थी। इसके रिजल्ट 6 दिसंबर को घोषित किए गए। साल 2022 के इंटरव्यू 18 मई को पूरे हुए थे और अब 23 मई को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए गए।

ये हैं UPSC के टॉप 20

  • इशिता किशोर
  • गरिमा लोहिया
  • उमा हरति एन
  • स्मृति मिश्रा
  • मयूर हजारिका
  • गहना नव्या जेम्स
  • वसीम अहमद भट
  • अनिरुद्ध यादव
  • कनिका गोयल
  • राहुल श्रीवास्तव
  • परसंजीत कौर
  • अभिनव सिवाच
  • विदुषी सिंह
  • कृतिका गोयल
  • स्वाति शर्मा
  • शिशिर कुमार सिंह
  • विनाश कुमार
  • सिद्धार्थ शुक्ला
  • लघिमा तिवारी
  • अनुष्‍का शर्मा
Disclaimer : This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections. Article may be 100% inaccurate as generated directly by AI agents.