Home Crime Bihar Crime : पत्नी को खड़ा कर रिचार्ज कराने गया पति, जब...

Bihar Crime : पत्नी को खड़ा कर रिचार्ज कराने गया पति, जब वापस आया तो गायब थी पत्नी…अगले दिन शव मिला तो मचा हड़कंप…जानिए क्या है मामला

0
663

सोमवार को महिला पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में पति मोबाइल रिचार्ज कराने गया। इसी दौरान वह गायब हो गई। मंगलवार को सुबह में उनकी लाश मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

बिहार के नवादा में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा गांव के समीप एक उसक का शव मिला। सोमवार  की शाम से वह गायब थी। अगले दिन मंगलवार को सुबह लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए। मृतका के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।

मृतक महिला की पहचान हो गई है। वह गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी रामदेव चौहान की 60 वर्षीय पत्नी पांचो देवी थी। इस घटना के पीछे हैरान करने वाली बात सामने आई है। मृतक महिला के पति रामदेव चौहान ने कहा कि सोमवार की शाम अपनी पत्नी को ससुराल लेकर आ रहे थे।

रास्ते में पत्नी को एक जगह खड़ा करके वे मोबाइल रिचार्ज कराने चले गए। रिचार्ज कराने के बाद लौटकर आए तो देखा कि उनकी पत्नी वहां से गायब थी। उन्होंने घर वालों को सूचना दी और सबने मिलकर काफी खोजबीन की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। रात में सभी अपने घर चले गए और मंगलवार को उनकी पत्नी का शव बरामद किया गया।

घटना को लेकर सदर डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि एक महिला का शव बरामद किया गया है। गर्दन काटकर हत्या की गई है। मृतक बुजुर्ग महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष की थी और उनके शरीर पर जख्म के निशान थे। डीएसपी ने कहा है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उससे हत्या को लेकर कई तथ्य उजार होंगे। घटना स्थल की फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जाएगी।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.