Home Bihar News Bihar Breaking News! ललन सिंह इस्तीफा देंगे या नहीं? इसको लेकर नीतीश...

Bihar Breaking News! ललन सिंह इस्तीफा देंगे या नहीं? इसको लेकर नीतीश कुमार कैबिनेट के एक मंत्री का बड़ा बयान….

0
659

बिहार के मंत्री विजय चौधरी (Vijay Choudhary) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद बुधवार को पत्रकारों से बात की. विजय चौधरी ने कहा कि जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के इस्तीफे की खबर अफवाह है. वहीं, बीजेपी नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी पार्टी में कोई नहीं पूछता, उनको किसकी बैठक में नहीं बुलाया जाता, इसलिए इधर-उधर की बात करते रहते हैं.

बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ”हम लोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे की जो अफवाह उड़ा ज रही थी. हमने कल भी कहा था और आज भी कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं है. इसे इतना क्यों तरजीह दिया जा रहा है, समझ नहीं आ रहा है.

हमने हमेशा कहा है कि किसी घटना के बारे में पूछा जाएगा तो बता सकते हैं, लेकिन कोई नेता क्या बयान देता है, हम बयान पर बयान नहीं देते हैं. हम किसी तथ्य पर बयान देते हैं. अगर किसी चीज के बारे में जानना है तो ये पूछिए.लेकिन किसी ने क्या कहा. इस पर जवाब देने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.”

अटूट रहेगा महागठबंधन, विजय चौधरी का दावा

वहीं, सुशील मोदी के बयान पर उनपर हमला करते हुए विजय चौधरी ने कहा, ”सुशील मोदी को बीजेपी में कोई नहीं पूछता, किसी बैठक में नहीं बुलाया जाता है. इसलिए वह इधर-उधर भटकते रहते हैं. बयान देते रहते हैं.” जेडीयू का आरजेडी के साथ महागठबंधन चलेगा या नहीं, इसको लेकर अटकलें चल रही हैं.

इस पर विजय चौधरी ने कहा, ”अभी हमलोगों के समझ से कोई कन्फ्युजन ही नहीं है. ये बाहरी लोग क्रिएट कर रहे हैं. हम आश्वस्त करते हैं कि कोई कितना भी कोशिश करे महागठबंधन अटूट है.” बता दें कि ऐसी खबरें थीं कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं और जेडीयू नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.