Home Crime Bihar Crime News! मुजफ्फरपुर सांसद की प्रोफेसर बहन के घर पर बम...

Bihar Crime News! मुजफ्फरपुर सांसद की प्रोफेसर बहन के घर पर बम विस्फोट, घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली..

0
677

मुजफ्फरपुर सांसद की प्रोफेसर बहन के घर पर बम विस्फोट का मामला सामने आया है। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली इलाके की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। घटना के समय प्रोफेसर मंजू सहनी घर पर अकेली थी। रात नौ बजे जब उनके पति सियालाल सहनी घर पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद की बहन के घर के बाहर बम विस्फोट कर दहशत फैला दिया गया। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली इलाके की है। सांसद की बहन डा. मंजू सहनी प्रोफेसर है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।

बताया गया कि सोमवार की रात पंखा टोली के एकलव्य पथ इलाके में सांसद की बहन के घर के बाहर बम विस्फोट किया गया। हालांकि गृहस्वामी के द्वारा रात में पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सुतली व बम के अवशेष बरामद

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि असामाजिक तत्वों के द्वारा बम विस्फोट किया गया है। मौके से सुतली व बम के अवशेष बरामद किए गए है। घटना के समय प्रोफेसर मंजू सहनी घर पर अकेली थी।

रात नौ बजे जब उनके पति सियालाल सहनी घर पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर बम के अवशेष गिरे हुए थे। रात होने के कारण सभी लोग सोने चले गए थे। काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

दीवार पर बम के बारूद का दाग

आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। गृहस्वामी का कहना है कि जोरदार आवाज के बाद जब बाहर निकले तो घर के दीवार पर बम के बारूद का दाग लगा था। इसको पानी से साफ कर दिया गया।

बता दें कि मंजू सहनी हाजीपुर जिले के एसएनएस कॉलेज में प्रोफेसर हैं। सांसद अजय निषाद उनके छोटे भाई है। घटना के बाद सांसद के बहन व उनके परिवार के सदस्यों में दहशत का माहौल बन गया है।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.