Home Bihar News Bihar Breaking News! बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच शनिवार को BJP...

Bihar Breaking News! बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच शनिवार को BJP की बड़ी बैठक….जानिए क्या हो सकता है…

0
785

Bihar Politics Updates: बिहार में सियासी उथल-पुथल मची हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए (NDA) गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच आज बीजेपी और आरजेडी (RJD) की अहम बैठक हो रही है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर रविवार को जेडीयू विधानमंडल की बैठक बुलाई है.

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी (BJP) की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल रहे.

बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर आज तस्वीर साफ हो सकती है. आज दोपहर एक बजे आरजेडी विधायक दल की बैठक है और चार बजे बीजेपी ने बैठक बुलाई है. इसके अलावा रविवार सुबह 10 बजे जेडीयू की बैठक होगी. ये तमाम संकेत बता रहे हैं कि आरजेडी (RJD) और जेडीयू (JDU) के रास्ते अलग हो गए है.

जेडीयू (JDU) के सासंदों ने मोदी-नीतीश साथ को जरूरी बताना शुरू कर दिया है. जेडीयू नेताओं के तेवर आरजेडी को लेकर तल्ख नजर आ रहे है. इस बीच बिहार की सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि वह आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे. अब सबकी नजरें नीतीश कुमार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.