Home India Bank Holiday: आज इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

Bank Holiday: आज इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

0
2281

Bank Holiday: उगादी और गुड़ी पड़वा का त्योहार पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देश के कई राज्यों में सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहते हैं। साथ ही बैंकों में भी अवकाश रहता है। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, 9 अप्रैल को कई राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा।

बता दें, हर साल की शुरुआत में आरबीआई की ओर से बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर निकाला जाता है। इसी के हिसाब से देशभर के सरकारी और निजी बैंकों में छुट्टियां रहती हैं। अप्रैल में दूसरे एवं चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

उगादी और गुड़ी पड़वा पर इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

आज देश के कई राज्यों में उगादी और गुड़ी पड़वा के साथ नवरात्रि का पहला दिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिडनाडु, आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

इस हफ्ते केवल तीन दिन ही बैंकों में काम होगा, क्योंकि गुड़ी पड़वा के अवसर पर 9 अप्रैल, ईद के कारण 11 अप्रैल और दूसरा शनिवार 13 अप्रैल को होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। अवकाश के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, जम्मू और कश्मीर में बैंक इस हफ्ते सोमवार, बुधवार और शनिवार को ही काम करेंगे।

अप्रैल में बैंकों की छुट्टियां

14 अप्रैल को रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 15 अप्रैल के हिमाचल दिवस के चलते गुवाहाटी और शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे। वहीं , राम नवमी के चलते अहमदाबाद, बेलापुर,

भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 अप्रैल के गरिया पूजा के चलते अगरतला में बैंकों की

छुट्टी रहेगी। 21 अप्रैल को रविवार, 27 अप्रैल चौथा शनिवार और 28 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.