Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
Bank Nominee Update: अब घर बैठे ही अकाउंट में जोड़ें नॉमिनी, यहां देखें ऑनलाइन प्रोसेस

Bank Nominee Update: अब घर बैठे ही अकाउंट में जोड़ें नॉमिनी, यहां देखें ऑनलाइन प्रोसेस

September 18, 2024 by Bhupendra Pratap

Bank Account Nominee Name Updation: क्या आपने अपने बचत बैंक खाते या फिक्स्ड डिपॉजिट खाते में किसी को नॉमिनी बनाया है? अगर नहीं, तो जल्द ही यह काम कर लें. इससे यह सुनिश्चित होगा कि खाताधारक की मृत्यु होने पर पैसे ट्रांसफर करने में कोई दिक्कत न आए. आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं जब खाताधारक की मृत्यु के बाद खाते में जमा पैसे उसकी पत्नी या बच्चों को ट्रांसफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यह प्रक्रिया काफी लंबी हो जाती है.

अगर आपका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और आपको उसमें नॉमिनी बनाना है तो जल्द ये काम कर लेना चाहिए. यह काम आप ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास नेटबैंकिंग की सुविधा होना जरूरी है. अगर आपने अब तक यह सुविधा नहीं ली है तो आप फॉर्म भरकर अपनी ब्रांच में दे सकते हैं. इससे आपकी नेटबैंकिंग सुविधा शुरू हो जाएगी. फिर आप आसानी से अपने अकाउंट में नॉमिनी का नाम जोड़ पाएंगे.

नेटबैंकिंग के जरिए जोड़ें नॉमिनी का नाम

1. अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके Onlinesbi.com पर लॉगिन करें.

2.  मेन्यू में ‘रिक्वेस्ट एंड इंक्वायरी’ सेक्शन पर जाएं.

3. ‘ऑनलाइन नॉमिनेशन’ विकल्प पर क्लिक करें.

4. वह अकाउंट चुनें जिसमें आप नॉमिनी जोड़ना चाहते हैं. फिर Continue पर क्लिक करें.

5. नॉमिनी का नाम, जन्मतिथि, पता और खाताधारक के साथ संबंध दर्ज करें.

6. फिर फॉर्म सबमिट करें.

7. अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त हाई-सिक्योरिटी पासवर्ड दर्ज करें.

8. अंत में ‘कन्फर्म’ बटन पर क्लिक करें.

ब्रांच में जाकर जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम

अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो बैंक की ब्रांच में जाकर ऐसा कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप बैंक की वेबसाइट से नॉमिनेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें. फिर पूरी जानकारी भरने के बाद बैंक की ब्रांच में जाकर उसे जमा कर दें. कोई भी व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट में कभी भी नॉमिनी का नाम जोड़ या हटा सकता है. ज्वाइंट लॉकर अकाउंट में दो लोगों को नॉमिनी बनाया जा सकता है.

Post Office Superb Scheme : 5 लाख निवेश करें और मैच्योरिटी पर पाएं 10,00,000, देखें पूरी जानकारी

Categories Featured, India Tags Bank Account Nominee, Bank Account Nominee Name Updation
Post Office Superb Scheme : 5 लाख निवेश करें और मैच्योरिटी पर पाएं 10,00,000, देखें पूरी जानकारी
Credit Card Rules: इन स्मार्ट तरीकों से कम करें अपना क्रेडिट कार्ड बिल, ब्याज और जुर्माने से मिलेगी छूट
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version