Home India Bank Interest Rates : 3 बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, RBI के...

Bank Interest Rates : 3 बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, RBI के ऐलान के बाद हुआ फैसला, ग्राहकों पर भी असर

0
517
UPS New Rule: जानें कितना मिलेगा रिटायरमेंट के बाद पेंशन! सैलरी में से कितना कटेगा पैसा
UPS New Rule: जानें कितना मिलेगा रिटायरमेंट के बाद पेंशन! सैलरी में से कितना कटेगा पैसा

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार नौवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के एक दिन बाद कुछ बैंकों ने ब्याज दर में बदलाव किया है। इनमें केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार नौवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के एक दिन बाद कुछ बैंकों ने ब्याज दर में बदलाव किया है। इनमें केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक शामिल हैं।

केनरा बैंक की घोषणा

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने कोष आधारित ब्याज की सीमांत लागत (MCLR) में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह वृद्धि सभी अवधि के ऋणों के लिए की गई है। इसके कारण अधिकांश उपभोक्ता ऋण महंगे हो जाएंगे। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर (MCLR) अब नौ प्रतिशत होगी। वर्तमान में यह 8.95 प्रतिशत है। इसका उपयोग वाहन और व्यक्तिगत जैसे अधिकांश उपभोक्ता ऋणों पर ब्याज तय करने के लिए किया जाता है।

तीन साल के लिए एमसीएलआर 9.40 प्रतिशत होगी जबकि दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 9.30 प्रतिशत कर दिया गया है। एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिए ब्याज 8.35-8.80 प्रतिशत के दायरे में होगा। नई दरें 12 अगस्त 2024 से प्रभावी होंगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 अगस्त से कुछ अवधि के लिए एमसीएलआर (MCLR) में बदलाव किया है। यूको बैंक की एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट कमेटी (ALCO) 10 अगस्त से कुछ अवधि के लिए उधार दर में पांच आधार अंकों (BPS) की वृद्धि करेगी।

आरबीआई RBIका फैसला

गुरुवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति पर सतर्क रुख बनाए रखते हुए रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।

एमपीसी के छह में से चार सदस्यों ने नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में मत दिया। आपको बता दें कि एमपीसी ने पिछले साल फरवरी में नीतिगत दर को संशोधित कर इसे 6.5 प्रतिशत कर दिया था।

इसे भी पढ़े-

UP Self-employment Scheme: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए शुरू की ये योजना, हर साल एक लाख लोग बना सकेंगे अपना भविष्य

New Pension System : अपनी पत्नी के खाते में हर महीने 5000 रुपये निवेश करें और परिपक्वता पर 1,76,49,569 रुपये पाएं

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.