Home Business Bank fixed deposits: अब ये बैंक FD पर दे रहे है 9%...

Bank fixed deposits: अब ये बैंक FD पर दे रहे है 9% तक ब्याज, चेक कर ले बैंकों की लिस्ट

0
967

Bank fixed deposits: आज हम आपको कई ऐसे बैंक के फिक्सड डिपॉजिट (fixed deposits) के बारे में बताएंगे जहां आपको 9 फीसदी तक ब्याज मिल जाएगा. स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को ज्यादा ब्याज का फायदा देते हैं.

स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 8 से 8.5 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं. तो आप भी निवेश से पहले सभी बैंकों के ब्याज की दर चेक कर लें. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से लेकर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक तक कई का नाम इस लिस्ट में शामिल है.

Jana Small Finance Bank

Jana Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 3% से 8.50% की दर से ब्याज दे रहा है. वहीं, 365 दिन में mature होने वाली एफडी पर ग्राहकों को 8.50% की दर से ब्याज मिल रहा है. एफडी दरें 2 जनवरी 2024 से प्रभावी हैं.

ये भी पढ़ें:- Bihar Job Fair: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 21 फरवरी को यहाँ लग रहा रोजगार मेला

Suryoday Small Finance Bank

Suryoday Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 4% से 8.65% तक एफडी पर ब्याज दे रहा है. वहीं, 2 साल और 2 दिन में mature होने वाली एफडी पर 8.65% की दर से ब्याज मिल रहा है.

AU Small Finance Bank

AU Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 3.75% से 8% की दर से ब्याज दे रहा है. इसके अलावा 18 महीने में mature होने वाली एफडी पर 8% की रिकॉर्ड दर से ब्याज मिलता ह. दरें 24 जनवरी, 2024 से प्रभावी हैं.

Equitas Small Finance Bank

Equitas Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच की जमा अवधि के लिए 3.5% से 8.50% तक ब्याज की सुविधा देता है. इसके अलावा बैंक 444 दिन में mature होने वाली एफडी पर 8.50% की दर से रिकॉर्ड ब्याज दे रहा है. यह दरें 21 अगस्त 2023 से प्रभावी हैं.

ESAF Small Finance Bank

ESAF Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 4% से 8.25% तक एफडी पर ब्याज प्रदान करता है. दो साल से तीन साल से कम अवधि के बीच mature होने वाली एफडी पर 8.25% का रिकॉर्ड ब्याज मिल रहा है. ये FD ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से प्रभावी हैं.

Fincare Small Finance Bank

Fincare Small Finance Bank सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 3% से 8.61% तक की FD ब्याज दे रहा है. इसके अलावा 750 दिनों में mature होने वाली FD पर बैंक सबसे ज्यादा 8.61% ब्याज दे रहा है. यह दरें 28 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी हैं.

सम्बंधित ख़बरें:- 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.