Home Business Work From Home : TCS में काम करने वालों के लिए बुरी...

Work From Home : TCS में काम करने वालों के लिए बुरी खबर! कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में कर दिया यह बड़ा बदलाव

0
446
Work From Home : TCS में काम करने वालों के लिए बुरी खबर! कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में कर दिया यह बड़ा बदलाव
Work From Home : TCS में काम करने वालों के लिए बुरी खबर! कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में कर दिया यह बड़ा बदलाव

Tata Consultancy Services: नोएल टाटा के नेतृत्व वाली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने एक बड़ा फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीसीएस ने अपने वर्कर्स के लिए अटेनडेंस को सख्त बनाते हुए वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में बदलाव किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के तहत पर्सनल इमरजेंसी डे, एंट्री डेडलाइन और बैकएंड प्रॉसेस में अब एडजस्टमेंट की जरूरत पड़ेगी.

Personal Emergency Day: किसी भी पर्सनल इमरजेंसी के लिए कर्मचारी हर तीन महीने में 6 दिन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी के साथ, अगर किसी पर्सनल इमरजेंसी डे का इस्तेमाल करना बाकी रह गया है, तो उसे अगली तिमाही में फॉरवर्ड किया जा सकता है.

Exceptional entry: स्पेस की कमी के चलते कर्मचारी सिंगल एंट्री में अधिकतम 30 रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं. नेटवर्क से जुड़ी कोई समस्या है, तो एक बार में ज्यादा से ज्यादा पांच बार लॉग-इन कर सकते हैं. 10 दिनों के अंदर रिक्वेस्ट सबमिट नहीं किया गया, तो यह अपने आप ही रिजेक्ट हो जाएगा. बैकडेटेट एंट्री की इजाजत केवल आखिर के दो वर्किंग डे के लिए ही है. वर्क फ्रॉम होम की मिसिंग एंट्री के लिए अगले महीने की 5 तारीख तक अप्लाई किया जा सकता है.

5 Day Attendance Policy: दूसरी आईटी कंपनियों के विपरीत टीएसीएस ने हफ्ते में पांच दिन अटेनडेंस पॉलिसी को पहले ही लागू कर दिया है. जबकि दूसरी कंपनियों में यह हफ्ते में तीन दिन है.

वर्कप्लेस हो स्ट्रेस फ्री

TCS के HR हेड मिलिंद लक्कड़ ने अपने लीडर्स से वर्कर्स के लिए काम करने के एक अच्छे माहौल को प्रमोट करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, जहां लोग एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी काम करे. साथ ही खुद को मोटिवेटेड फील करें और मन लगाकर काम करें.

Credit Card Rules : क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से पहले जान लें ये बातें, जानिए डिटेल्स

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.