Home India Jitan Ram Manjhi क्यों कह गए ऐसी बात, बिहार होने वाला है...

Jitan Ram Manjhi क्यों कह गए ऐसी बात, बिहार होने वाला है बड़ा ‘खेला’?

0
718

 Bihar Political News : बिहार में सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मिलने उनके घर अचानक पहुंचने से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने अब अपने एक बयान से इन अटकलों को और हवा दे दी है। दरअसल, मांझी ने अपने बयान में कहा है कि बिहार के सियासी घटनाक्रम पर उनकी नजर बनी हुई है।

उन्होंने यहां तक कहा है कि जो भी होगा वह राज्य के हित में होगा। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की अटकलों को हवा मिल गई है। अब देखना होगा कि बिहार में क्या मांझी की यह ‘भविष्यवाणी’ कितनी सच साबित होती है।

जीतन राम मांझी ने कहा क्या है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है- दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है।

राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी माननीय विधायकों को आगामी 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। जो भी हो राज्यहित में होगा। जय बिहार…।

मालूम हो कि पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर मांझी नई दिल्ली में हैं। गुरुवार को पार्टी के अधिवेशन में उन्होंने एनडीए से सम्मानजनक सीटें पाने की बात कही थी।

लालू-तेजस्वी की नीतीश से मुलाकात

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट की। सुबह 11.30 बजे जैसे ही लालू प्रसाद और तेजस्वी एक साथ सीएम आवास पहुंचे तो सियासी अटकलें तेज हो गईं। तीनों दिग्गज नेताओं की यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली।

इस दौरान क्या बातचीत हुई इस बारे में सीएम आवास से बाहर आने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने महागठबंधन में सबकुछ सामान्य होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने इस मुलाकात को प्रशासनिक कामकाज से जुड़ा हुआ बताया।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.