Home Entertainment कहां है पूनम पांडे की डेड बॉडी? परिवार गायब, KRK सहित बॉडीगार्ड...

कहां है पूनम पांडे की डेड बॉडी? परिवार गायब, KRK सहित बॉडीगार्ड का बड़ा दावा

0
817

Poonam Panday: एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया. इस बात की जानकारी उनके मैनेजर ने फैंस के साथ शेयर किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई. हर कोई उनके निधन की खबर सुनकर हैरान है.

उनकी मौत की खबर जानकर उनके दोस्त और को-स्टार दुख व्यक्त कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ उनके निधन की खबरों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं जिसका जवाब फैंस खोज रहे है. फैंस सवाल कर रहे हैं कि उनकी डेड बॉडी कहां है? अभी तक उनके परिवार में से किसी ने कुछ कहा क्यों नहीं. जबकि केआरके ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूनम की मौत की खबर को पब्लिसिटी स्टंट बताया.

बॉडीगार्ड का बड़ा दावा

परिवार की तरफ से कोई बयान अब तक जारी क्यों नहीं हुआ है? ऐसे कई सवालों के बीच पिछले 11 सालों से एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे उनके बॉडीगार्ड अमीन खान का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा दावा किया है. अमीन खान पूनम पांडे के निधन की खबर के बाद ईटाइम्स टीवी से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मुझे इस पर बिलकुल भी विश्वास नहीं है और मैं उसकी बहन तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं जो मुझे जवाब नहीं दे रही हैं. मैं मीडिया के माध्यम से उसकी मौत के बारे में पढ़ रहा हूं

पूनम पांडे के बॉडीगार्ड ने आगे बताया, ‘मैं 31 जनवरी को उनके साथ था और हमने फीनिक्स मिल में रोहित वर्मा के लिए एक फोटो शूट किया था. अमीन खान से जब उनसे पूछा गया कि क्या पूनम पांडे को कोई स्वास्थ्य समस्या थी? तो उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा फिट और ठीक दिखती थीं और उन्होंने कभी भी अपनी सेहत के बारे में कुछ भी साझा नहीं किया और न ही मुझे उनके खराब स्वास्थ्य का कोई संकेत मिले. मैं उनकी बहन द्वारा मुझे सच बताने का इंतजार कर रहा हूं

कमाल आर खान का दावा- पूनम जिंदा है

वहीं, कमाल आर खान ने इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे का एक वीडियो पोस्ट किया है और दावा किया है कि ये सिर्फ दो दिन पहले का वीडियो है. वीडियो में पूनम नजर आ रही है. जिसके बाद एक्टर रोजलिन खान ने पोस्ट पर कमेंट कर बताया कि पूनम की मौत की खबर फेक है. केआरके ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पूनम की मौत की खबर को पब्लिसिटी स्टंट बताया. जबकि कई लोगों ने कहा है कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.