Visa Free Country for Indian : बना रहे हैं विदेश जाने का प्लान? तो यहां 2 महीने के लिए बिना Visa के जाने का मौका

    0
    833
    Visa Free Country for Indian : बना रहे हैं विदेश जाने का प्लान? तो यहां 2 महीने के लिए बिना Visa के जाने का मौका
    Visa Free Country for Indian : बना रहे हैं विदेश जाने का प्लान? तो यहां 2 महीने के लिए बिना Visa के जाने का मौका

    Visa Free Country for Indian: क्या आप भारत से बाहर घूमने का सोच रहे हैं और आपके पास पासपोर्ट भी है लेकिन वीजा की दिक्कत आ रही है? बिना वीजा के लिए आपको भी देश से बाहर जाने का सपना अधूरा सा दिख रहा है? अगर हां, तो चिंता न करें क्योंकि भूटान, नेपाल, मॉरीशस, मलेशिया के अलावा थाईलैंड भी जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, पर्यटनों को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड सरकार ने खास फैसला लिया है। इसके तहत भारतीयों के लिए 60 दिनों तक बिना वीजा की एंट्री दी है।

    बिना वीजा करें थाईलैंड की सैर 

    जी हां, आप बिना वीजा के 60 दिनों तक के लिए थाईलैंड में रह सकते हैं। थाईलैंड सरकार की ओर से इसकी अनुमति दी गई है। भारत के अलावा 93 देशों का नाम भी शामिल हैं जो बिना वीजा के थाईलैंड में 60 दिनों तक घूम सकते हैं।

    जुलाई से लागू होगा बिना वीजा विजिट का नियम

    थाईलैंड सरकार की ओर से नए फैसले को अगले महीने यानी जुलाई में लागू किया जाएगा। ऐसे में लंबी अवधि के साथ यात्री बिना वीजा थाईलैंड (Thailand New visa Rule) में रह सकेंगे। हालांकि, ये फैसला कुछ ही लोगों के लिए है और इसे लागू करने के पीछे का मकसद अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद से थाईलैंड का पर्यटन उद्योग कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। कुछ देशों के लिए थाईलैंड का वीजा फ्री होना अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकता है।

    किन-किन लोगों को मिलेगा बिना वीजा जाने का मौका

    हालिया फैसले के अनुसार 93 देशों के यात्रियों को 60 दिन यानी 2 महीने के लिए बिना वीजा के थाईलैंड की सैर का अवसर दिया जा रहा है। फैसले को जुलाई में लागू किया जाएगा। इसके तहत स्नातक छात्र, कर्मचारी और रिटायर्ड लोग बिना वीजा के 2 महीने के लिए थाईलैंड जा सकते हैं।

    क्या है थाईलैंड का नया वीजा नियम?

    थाईलैंड सरकार वीजा फ्री नियम के अनुसार दूसरे देश से कामगारों को खास सुविधा दी जाएगी। उनके लिए 2 महीने नहीं बल्कि 5 साल तक के लिए बिना वीजा के रहने की सुविधा होगी। हालांकि, इसके लिए कामगारों को वीजा की अवधि एक्सटेंड करवानी होगी। नए नियमों के अनुसार हर नई यात्रा के लिए भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की ओर से 180 दिनों तक ठहरने की अनुमति मिलेगी।

    थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल

    अगर आप थाईलैंड जाने का सोच रहे हैं तो यहां आपको कई खूबसूरत द्वीप देखने को मिलेंगे। ये जगह कम कीमत में कई जगहों की सैर करवाने के लिए जानी जाती है। हरे भरे समुद्री तट से लेकर प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने के लिए आप थाईलैंड जा सकते हैं।

    भारतीयों के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकाक बहुत ज्यादा मशहूर है। इसके अलावा और भी प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। आप चियांग मई, सुखोथाई, ऐतिहासिक शहर अयुथ्या और फुकेट जैसी जगहों की सैर भी कर सकते हैं। पिछले साल 2023 में 2.45 करोड़ विदेशी पर्यटक थाईलैंड में आए थे। जबकि, सरकार का मानना है कि थाईलैंड में हर साल कम से कम 2.5 से 3 करोड़ के बीच पर्यटक सैर करने आएं। वहीं, देखना होगा कि थाईलैंड सरकार के इस फैसले से पर्यटन उद्योग में कितना बदलाव होता है।

    इसे भी पढ़े-

    Bank ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

    SEBI Grade A Recruitment 2024: सेबी में 97 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, फटाफट करें अप्लाई

    Bihar School Closed: जून में इस तारीख तक बंद रहेंगे बिहार के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग का नया आदेश

    This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.